उसने मुझे Cheat किया...शादी के 5 महीने बाद क्यों टूटी Isha Rikhi और Badshah की शादी ? अब सच आया सामने
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 07:20 PM (IST)
Isha Rikhi and Badshah Divorce : बिग बॉस 20 में ईशा रिखी अपने पिछले रिश्ते से जुड़े दर्द को खुलकर बयां करती नजर आ रही हैं। हाल ही में कंटेस्टेंट कनिका मान के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने रैपर बादशाह के साथ अपनी शादी और रिश्ते को लेकर कई बातें साझा कीं। ईशा ने दावा किया कि शादी के दौरान उन्हें बादशाह की तरफ से धोखे का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। उन्होंने बातचीत में कहा कि उनके एक्स हसबैंड ने उन्हें सिर्फ भावनात्मक तौर पर ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी धोखा दिया था। ईशा की इन बातो ने लोगों का ध्यान खींचा है। बातचीत के दौरान उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि उनके एक्स हस्बैंड के कई बेस्ट फ्रेंड हैं। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर बादशाह की निजी जिंदगी और पुराने रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जब शादी के बाद पता चला मेरा कट गया
इसके बाद ईशा ने बताया कि वह जल्दी किसी की बातों पर विश्वास नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके सामने कनिका के बारे में कुछ कहे तो वह तब तक उस बात को सच नहीं मानेंगी, जब तक खुद अपनी आंखों से कुछ न देख लें। ईशा के मुताबिक, रिश्ते में भी उनका रवैया ऐसा ही रहा है। किसी भी बात पर विश्वास करने से पहले वह सामने वाले से सबूत मांगती हैं। अपने बीते रिश्ते को याद करते हुए ईशा ने कहा कि शादी खत्म होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ था। जब कनिका ने उनसे पुछा कि
क्या यह धोखा भावनात्मक था या शारीरिक, तो ईशा ने साफ़ तौर पर कहा कि उन्हें दोनों तरफ से धोखा मिला। ईशा ने यह भी बताया कि किसी रिश्ते में ऐसी स्थिति, जहां इंसान लगातार असमंजस और बीच में लटका हुआ महसूस करे, उनके लिए बेहद टॉक्सिक हो जाती है।
मुझे लगा मैं खास हूं...
इसके बाद ईशा रिखी ने अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें लगता था कि वह अपने पार्टनर के लिए बेहद खास हैं। उन्होंने बताया कि वह सामने वाले को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानकर उसी तरह का भरोसा और भावनाएं देती थीं लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि रिश्ते में उनकी जगह उतनी खास नहीं थी।
ईशा ने इशारों में कहा कि उनके एक्स पार्टनर की जिंदगी में कई और बेस्ट फ्रेंड्स भी थे। इस पर कनिका ने जब उनसे पुछा कि क्या वाकई ऐसे और लोग मौजूद थे तो ईशा ने हामी भरी। उन्होंने बताया कि कुछ रिश्ते सिर्फ थोड़े समय के लिए मौज-मस्ती तक सीमित थे जबकि उनके साथ ऐसा जताया गया जैसे वह एक खास रिश्ता हो। ईशा ने आगे बताया कि उन्हें हमेशा से लगता था कि वो बहुत प्यार करने वाली हैं लेकिन सामने वाला व्यक्ति उन्हें अपनी जरुरत के हिसाब से बनाए रखना चाहता था। हालांकि, ईशा के मुताबिक, जिस तरह का अपनापन और सच्चाई वह रिश्ते में देती थीं, वह किसी और से मिलना आसान नहीं था।
मेरे साथ रहकर दूसरों के साथ चिल करना चाहते हो
ईशा रिखी ने आगे बताया कि उनके रिश्ते में सामने वाला उन्हें अपने साथ रखना चाहता था लेकिन साथ ही अपनी आजादी भी बरकरार रखना चाहता था। उन्होंने कहा कि वह कुछ चुनिंदा लोगों के साथ ही समय बिताता था और उन्हें रिश्ते की एक ऐसी तस्वीर दिखाई गई, जो बाद में उन्हें हकीकत से बिल्कुल अलग लगी। हालांकि ईशा ने अपनी बातचीत में सीधे तौर पर अपनी शादी या बादशाह का नाम नहीं लिया लेकिन उनके इशारों को फैंस ने उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा।
