क्या सच में Rohan Mehra को डेट कर रहीं हैं Pooja Hegde ? बॉलीवुड में बनने जा रही है नई जोड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 06:14 PM (IST)

Mumbai : बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस Pooja Hegde अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस दौरान Pooja Hegde अपनी आने वाली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं। इसी बीच उनकी लव लाइफ फिर से चर्चा में आ गई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा इन दिनों अभिनेता दिवंगत विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं। 

 Pooja Hegde love life

जब से दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, तब से ही दोनों के बीच की खबरें ताजा हो गई हैं। इसके अलावा भी दोनों को कई बार कुछ जगहों पर साथ में देखा गया है। हालांकि दोनों ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन दोनों की गतिविधियों को देखकर उनके फैंस ने उनको जज करना शुरू कर दिया है। 

 Pooja Hegde love life

कौन हैं रोहन मेहरा ?
अब हर किसी के मन में एक सवाल जरूर होगा की  रोहन मेहरा कौन है। आपको बता दें कि रोहन मेहरा अभिनेता विनोद मेहरा और उनकी तीसरी पत्नी किरण मेहरा के बेटे हैं। रोहन का जीवन बहुत परेशानियों से भरा हुआ है, जब रोहन के पिता का निधन हुआ था तब वो बहुत छोटे थे। इसके बाद उनकी परवरिश उनकी नानी और मां द्वारा की गई। उन्होंने अपनी सारी स्टडी UK में की और उसके बाद वापिस मुंबई आ गए। रोहन की  एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम सोनिया मेहरा। रोहन ने बॉलीवुड में अपना कदम बाजार मूवी में रखा था। इसके अलावा रोहन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी  में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया था। 

 Pooja Hegde love life

पूजा हेगड़े का वर्कफ्रंट 
पूजा हेगड़े के काम की बात की जाए तो वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के साथ उनकी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है आने वाली है। इसके अलावा वो 'DQ41', 'कंचना 4 में भी नज़र आएंगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News