मैचिंग टैटू ने बढ़ाई डेटिंग की अफवाहें, क्या सच में Aneet Padda और Ahaan Panday एक दूसरे को कर रहे Date ?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 04:14 PM (IST)

Aneet Padda and Ahaan Panday Dating : सैयारा फिल्म में एक्टिंग करने के बाद अनीत और अहान ने बहुत लोगों का दिल जीता। इस मूवी के बाद उनका करियर रातों-रात सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद से लोगों को दोनों की जोड़ी इतनी पसंद आई की, अब फिल्म के मेकर्स फिर से दोनों की साथ में नई फिल्म बनाएंगे। इसी बीच अनीत और अहान की डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। ऐसा इस वजह से क्योंकि दोनों ने मैचिंग के टैटू बनवाए हैं। इस तस्वीरों को देखने के बाद से फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Aneet  Ahaan Dating Rumours

अनीत पड्डा और अहान पांडे ने कराया मैचिंग टैटू
दोनों के डेटिंग की खबरें तब तेज हुई जब उनके फैंस ने उनकी पीठ पर मैचिंग के टैटू देखे। ये देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए। हालाँकि दोनों ने अभी इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। 

Aneet  Ahaan Dating Rumours

अनीत पड्डा का वर्कफ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनीत पड्डा ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म शक्ति शालिनी की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म मैडॉक के लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है और दर्शकों को इसमें एक नया और दिलचस्प अंदाज देखने को मिलने वाला है।

अहान पांडे का वर्कफ्रंट 
इसी के साथ अहान पांडे के काम की बात की जाए तो वो जल्द ही अली अब्बास जफर की एक एक्शन-रोमांस फिल्म में नजर आएंगे, इस मूवी में शरवरी अहान की हीरोइन में नजर आएंगी। 

Aneet  Ahaan Dating Rumours
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News