''लॉक अप: सच या सज़ा'' में कैदी बनकर एंट्री करेंगे धीरज धूपर, नेटफ्लिक्स ने किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 05:17 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेटफ्लिक्स के बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सज़ा' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। शो की शुरुआत से पहले मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान करते हुए टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता धीरज धूपर को शो का नया इनमेट (प्रतिभागी) घोषित किया है। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले धीरज अब 27 जून से इस हाई-वोल्टेज रियलिटी शो में नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar)

शो में दिखेगा धीरज धूपर का नया अंदाज
शो में शामिल होने को लेकर धीरज धूपर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा नए चैलेंज स्वीकार करना पसंद है और 'लॉक अप: सच या सज़ा' उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव है। उन्होंने कहा, “लोगों ने मुझे अब तक मेरे निभाए गए किरदारों के जरिए जाना है, लेकिन इस शो में मैं अपनी असली शख्सियत का एक नया पहलू दर्शकों के सामने रखना चाहता हूं। मैं इस सफर के लिए बेहद उत्साहित हूं और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा शो
धीरज धूपर की एंट्री से शो में नया रोमांच जुड़ने की उम्मीद है। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग और प्रतिस्पर्धी स्वभाव उन्हें गेम का मजबूत खिलाड़ी बना सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस चुनौतीपूर्ण माहौल में किस तरह अपनी पहचान बनाते हैं। 'लॉक अप: सच या सज़ा' का प्रीमियर 27 जून को रात 8 बजे होगा और यह शो विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News