करोड़ों के मालिक है Mouni Roy के पति Suraj Nambiar, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 02:05 PM (IST)
Who is Suraj Nambiar : टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी मैरिड लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। मौनी और सूरज की शादी को चार साल हो गए हैं लेकिन अब ऐसा लगता है कि दोनों अलग होने वाले हैं। जब से दोनों से एक दूसरे को अनफॉलो किया है, तब से ही दोनों के तलाक की खबरें काफी वायरल हो रही हैं। इसी बीच चलिए जानते हैं मौनी रॉय के पति सूरज कितनी सम्पत्ति के मालिक हैं।

कौन हैं मौनी रॉय के पति ?
मौनी के पति सूरज हमेशा से ही इस ग्लैमर की दुनियां से दूर रहे हैं। लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता का बिजनेस ज्वाइन कर लिया।
इसके बाद सूरज दुबई में बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम करते थे।
शादी के बाद शुरू किया बिजनेस
बता दें कि मौनी रॉय से शादी के बाद ही उनका पति सूरज सुर्खियों में आ गए थे। शादी के बाद दोनों ने मिलकर बिजनेस की दुनियां में कदम रखा और मिलकर अल्टीमेट गुरुस नाम का ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसकी कामयाबी के बाद दोनों ने मिलकर अगले साल 2023 में हाई-एंड रेस्टोरेंट भी शुरू किया, जिसका नाम बदमाश रखा। रिपोर्ट्स के अनुसार सूरज के नेटवर्थ की बात की जाए तो उनके पास 40 से 60 करोड़ रूपये हैं। अगर मौनी रॉय की तो मौनी की कमाई भी 40 करोड़ के आसपास है।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्यार भरी कहानी
खबरों और रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात 2019 में हुई थी और दोनों दुबई में एक नई ईयर पार्टी के दौरान मिले थे। इस दिन के बाद से ही दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई और प्यार की शुरुआत हो गई।
मौनी रॉय ने नहीं की शादी की तस्वीरें डिलीट
रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी ने अभी तक शादी की तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं लेकिन उनके पति ने अपना इंस्टग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। हालाँकि दोनों के तलाक की खबर अभी पक्की नहीं है। दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

