‘मैं Diet पर हूं’ कहकर Ranbir Kapoor ने ठुकराया बप्पा का प्रसाद, सीता बनी Anjali Arora बोलीं- थोड़ा खाएं लेकिन जरूर लें
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 06:22 PM (IST)
Ranbir Kapoor Viral Video : एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने एक्टर रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो फिर से सामने आने पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वे गणेश पूजा के दौरान प्रसाद खाने से मना करते दिख रहे हैं।
यह पुराना क्लिप हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना, जिसमें कुछ यूज़र्स ने एक्टर के प्रसाद न खाने पर आलोचना की। इस घटना पर बात करते हुए, अंजलि ने प्रसाद को आशीर्वाद के तौर पर अहम बताया और लोगों से इसे सम्मान के साथ स्वीकार करने को कहा। 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए अंजलि ने कहा, "मैंने अभी घर पर भगवान गणेश का प्रसाद रखा है और मुझे मीठा बहुत पसंद है। मैं बहुत मीठा खाती हूं और वैसे भी, जो प्रसाद हमें मिलता है, वह एक आशीर्वाद होता है। इससे हमारा पेट नहीं भरता, बल्कि हमें अच्छी समझ मिलती है।
इसलिए, जितना प्रसाद आपको मिले, जरूरी नहीं कि आप बहुत सारा खाएं थोड़ा सा खाएं क्योंकि भगवान आपको आशीर्वाद देते हैं। हाल ही में, गणेश पूजा के दौरान प्रसाद न लेने का रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह क्लिप 2023 की है, जब रणबीर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने मुंबई के एक गणपति पंडाल गए थे।
पूजा के बाद, 'बर्फी' एक्टर ने पैपराजी के बीच मोदक बांटे। जब एक फोटोग्राफ़र ने उन्हें प्रसाद दिया, तो रणबीर ने विनम्रता से मना कर दिया और कहा कि वे डाइट पर हैं, साथ ही उन्होंने उस व्यक्ति से ही प्रसाद लेने को कहा।
यह पुराना वीडियो ऐसे समय में फिर से सामने आया है जब रणबीर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "रामायण" में भगवान राम का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। इस क्लिप पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना की।
महाकाव्य श्री रामायण कथा फिल्म में नजर आएंगी अंजलि
इस बीच, अंजलि, जो आने वाली पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं ने भी अपनी आस्था और इस रोल के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मैंने यह रोल खुद नहीं चुना है। यह रोल मुझे भगवान राम और माता सीता ने दिया है। और मैं भगवान राम और भगवान हनुमान की बहुत बड़ी भक्त हूं। मैं हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाती हूँ। तो, शायद यह उसी का नतीजा है। इसलिए अगर उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया है और इसे करने के लिए कहा है, तो मैं इसे जरूर करूंगी।"
