अंबानी परिवार की छोटी बहू ने मचाई धूम, Radhika Merchant का अनोखा Ganpati Look, भरतनाट्यम के हर स्टेप में बदला कांजीवरम ऑउटफिट
punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 11:59 AM (IST)
Radhika Merchant : मुंबई में अंबानी परिवार का गणेशउत्सव हर साल अपनी भव्यता और खास अंदाज के लिए सुर्खियों में रहता है। इस बार भी 13 सितंबर को एंटीलिया में गणपति का शानदार स्वागत किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां भी नजर आईं। इस दौरान राधिका मर्चेंट का अंदाज सबसे अलग और खास रहा। उन्होंने अपने खूबसूरत पारंपरिक लुक से तो सभी का ध्यान खींचा ही, साथ ही भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति देकर समारोह में भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक भी पेश की।

राधिका मर्चेंट एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने एंटीलिया में खास डांस परफॉर्मेंस दी। इस प्रस्तुति के लिए उनके ऑउटफिट को भी बेहद सोच-समझकर तैयार किया गया था। इसमें पारंपरिक भारतीय टेक्सटाइल की खूबसूरती के साथ क्लासिकल डांस के लिए जरुरी आराम और मूवमेंट का खास ध्यान रखा गया था।
राधिका का यह लुक उनकी डांस परफॉरमेंस के साथ इस तरह मेल खाता नजर आया कि हर स्टेप और मूवमेंट के साथ ऑउटफिट की खूबसूरती और भी निखरकर सामने आई।

पिंक कांजीवरम पहन लगीं बेहद सुन्दर
इस खास मौके के लिए राधिका मर्चेंट ने मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार की गई कस्टम ड्रेस को चुना। उनका यह ऑउटफिट हाथ से बने हुए कंजीवरम सिल्क से बनाया गया था। गहरे ज्वेल-पिंक शेड के इस कपड़े पर गोल्ड जरी का खूबसूरत काम किया गया था, जिसने पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया।
ऑउटफिट को और खास बनाने के लिए इसमें एंटीक गोल्ड मारोड़ी एंब्रॉयडरी के साथ बारीक जरदोजी वर्क भी किया गया था। आमतौर पर कांजीवरम सिल्क को पारंपरिक छह गज की साड़ी के रूप में देखा जाता है लेकिन राधिका के लिए इसे एक बिलकुल नए अंदाज में पेश किया गया। मनीष मल्होत्रा ने कांजीवरम टेक्सटाइल को प्री-स्टिच्ड स्कर्ट सिल्हूट में तैयार किया, जिससे पारंपरिक फैब्रिक को मॉडर्न ट्विस्ट मिला। खास बात यह रही कि डिज़ाइन सिर्फ खूबसूरती को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया बल्कि भरतनाट्यम के दैरान राधिका के डांस मूवमेंट को आसान बनाने के लिए भी ऑउटफिट को फ्लो को कम्फर्ट दिया गया था।

भरतनाट्यम कर राधिका ने किया बप्पा का स्वागत
राधिका मर्चेंट ने गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश को एक शानदार डांस के जरिए बप्पा का स्वागत किय। उन्होंने एकदंताय वक्रतुंडाय जैसे भावपूर्ण भक्ति गीत पर अपनी भक्ति ज़ाहिर करते हुए यह उत्सवपूर्ण प्रस्तुति दी। परिवार ने 13 सितंबर की शाम को अपनी मूर्ति, एंटीलिया चा राजा का स्वागत किया। इस दौरान घर को हज़ारों वॉर्म लाइट्स और शानदार फूलों की सजावट से रोशन किया गया था। नीता अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने स्वागत की रस्मों का नेतृत्व किया। 14 सितंबर को भी जश्न जारी रहा, जब कई बॉलीवुड स्टार्स और जानी-मानी हस्तियां दर्शन के लिए एंटीलिया पहुंचीं। सलमान खान, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, काजोल और सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ, और कई अन्य लोग दर्शन के लिए पहुंचे।
