हां, मैं Pregnant हूं... 67 की उम्र में Neena Gupta ने क्यों कहा ऐसा ? Trollers को दिया करारा जवाब
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 06:54 PM (IST)
Neena Guptaon Body Shaming : अपनी बेबाकी के लिए मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दिए गए पिछले बयानों पर दोबारा खुलकर चर्चा की है।
प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता ?
नीना गुप्ता ने साझा किया कि उन्हें बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा है। उन्होंने 60 साल की उम्र का एक किस्सा याद करते हुए बताया कि जब साड़ी पहनते समय उनकी कमर के पास कपड़ा थोड़ा इकट्ठा हो गया, तो लोगों ने उनके शरीर को लेकर बातें बनानी शुरू कर दीं। यहां तक कि कई लोगो ने उनसे यह पूछ लिया था कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। लोगों के इन बेतुके सवालों से वह काफी आहत और परेशान हुई थीं।

मैं प्रेग्नेंट हूं...
नीना गुप्ता के मुताबिक, लोग जब लगातार उनके वजन या बॉडी को लेकर पर्सनल सवाल पूछते थे, तो वे परेशान हो जाती थीं। इस बेतुकी पूछताछ से बचने के लिए उन्होंने अपनी टीम से साफ़ कह दिया था- अगर अब कोई पूछे तो कह देना कि मैं प्रेग्नेंट हूं, उनका मानना है कि जब लोग अपनी सीमाएं लांघकर बेवजह के सवाल करें, तो उन्हें उसी भाषा और अंदाज़ में जवाब देकर चुप कराना पड़ता है।
अब वे दूसरों को भी यही मजेदार नुस्खा आजमाने की सलाह देती हैं। अगर कोई आपके वजन यह बॉडी पर ताना मारे या आपको शर्मिंदा करने की कोशिश करे तो बिना हिचकिचाए हंसते हुए कह दीजिए—"हां, मैं प्रेग्नेंट हूं। इससे सामने वाले को तुरंत अपनी गलती और इस बात का अहसास हो जाता है कि किसी के शरीर या निजी जिंदगी में झांकना कितना गलत है।

शादी कब करेंगी नीना गुप्ता ?
नीना गुप्ता से जब शादी की योजना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत तीखे और साफ़ शब्दों में अपना गुस्सा जताया। उनका कहना था कि वे अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं और किसी पर निर्भर नहीं हैं इसलिए लोगों को बेवजह उनकी निजी जिंदगी में तांक-झांक करने या ऐसे सवाल पूछने का कोई हक नहीं है। नीना ने यह स्पष्ट कर दिया कि शादी जैसे व्यक्तिगत मामलों में दूसरों की बिन-मांगी दखलंदाजी उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है।
