पैरेंटिंग को लेकर बोलीं Kiara Advani, ''''मैं नहीं चाहती मेरी बेटी दूसरों को खुश करने वाली बने'''', आज के लड़कों को सुधारने की देंगी ट्रेनिंग
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 02:08 PM (IST)
Kiara Advani on Motherhood : हाल ही में कियारा आडवाणी ने राज शमानी के साथ पॉडकास्ट किया। इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी और बेटी के बारे में बहुत सी बातें की। बता दें कि 2025 के अंत में उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया था। फ़िलहाल कियारा अपने करियर के साथ-साथ अपनी मदरहुड जर्नी एन्जॉय कर रही हैं। इस पॉडकास्ट में उन्होंने बहुत सी ऐसी बातें बोलीं हैं, जो हर एक मां को जरूर पता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वो बहुत ही अलग तरीके से अपनी बेटी की परवरिश करना चाहती हैं।

बेटी होने से पहले बहुत बेफिक्र थीं Kiara Advani
कियारा ने इस पॉडकास्ट में कहा कि बेटी पैदा होने से पहले और शादी के बाद तक वो अपने आप को और सिद्धार्थ मल्होत्रा को सिर्फ गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ही समझती थीं लेकिन जब से उनकी बेटी हुई है, उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। कियारा का ऐसा मानना है कि बेटी होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर उनकी सोच बहुत बदली है और वो बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा कि जब-जब आपके जीवन में नए रिश्ते बनते हैं, वो आपको कुछ न कुछ जरूर सिखाते हैं।

मैं नहीं चाहती मेरी बेटी दूसरों को खुश करने वाली बने
इसी के साथ कियारा ने अपनी बेटी सारायाह को लेकर बोला कि मैं नहीं चाहतीं कि मेरी बेटी दूसरों को खुश करने वाली बने और न ही मेरे जैसी बने। कियारा का मानना है कि मेरी बेटी अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जिए। बड़ी होकर यदि वो शादी नहीं करना चाहेगी तो हम उसका पूरा साथ देंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा मैं अपनी बेटी की परविरश इस तरह से करुँगी कि वो अपनी जिंदगी के फैसले खुद लें।

