प्रेगनेंसी के दौरान सब आपको देवी की तरह पूजते हैं लेकिन बच्चा होने के बाद... जजमेंट से परेशान हुई Kiara Advani का छलका दर्द
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 01:43 PM (IST)
Kiara Advani Post Pregnancy : बॉलीवुड अभिनेत्री Kiara Advani इन दिनों अपनी मोथरहुड जर्नी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के उन्होंने मां बनने के बाद जिंदगी में आए बदलावों और महिलाओं के प्रति समाज के नजरिए पर खुलकर बात की।
कियारा ने बताया कि मां बनने का अनुभव उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा और खूबसूरत बदलाव साबित होता है। उनका मानना है कि इस नए सफर ने उन्होंने खुद को और दुनिया को एक अलग दृष्टिकोण से समझने का मौका दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि अब जो भी निर्देशक उनके साथ काम करेंगे, उन्हें उनका एक नया और अधिक परिपक्व रूप देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मातृत्व केवल जिंदगी का नया अध्याय नहीं है बल्कि यह ऐसा अनुभव है जो व्यक्ति को भीतर से बदल देता है। इस सफर ने उन्हें भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत और संवेदनशील बनाया है।
कियारा ने इस दौरान महिलाओं के प्रति समाज के व्यवहार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला गर्भवती होती है लोग उसकी खूबसूरती और प्रेगनेंसी ग्लो की तारीफ करते हैं लेकिन बच्चे के जन्म के बाद वही लोग उसके शरीर और लुक्स को लेकर टिप्पणी करने लगते हैं। उनके अनुसार यही वह समय होता है जब एक नई मां को सबसे ज्यादा सहयोग, प्यार और समझ की जरुरत होती है।

अभिनेत्री का कहना है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की चुनौतियां का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें जज करने के बजाय उनका हौंसला बढ़ाना चाहिए। कियारा ने यह भी कहा कि जिस तरह के बच्चे के पालन-पोषण में पूरे परिवार और समाज का सहयोग जरुरी होता है, उसी तरह एक नई मां को सँभालने और उसे मजबूत बनाने के लिए भी कई लोगों के समर्थन की आवश्यकता होती है।

