Kangana Ranaut ने नर्सिंग प्रोफेशन के लिए उठाई आवाज, कहा- मेहनत करने के बावजूद भी नहीं मिलता सम्मान
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 05:03 PM (IST)
Kangana Ranaut : एक्ट्रेस कंगना इन दिनों अपनी आने वाली मूवी भारत भाग्य विधाता को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो एक नर्स का किरदार निभा रही हैं। इसी बीच अपनी मोवी की प्रमोशन के दौरान उन्होंने नर्सिंग प्रोफेशन के लिए आवाज उठाई और कहा कि अक्सर Nurses को गलत नजरों से देखा जाता है। इस सोच को बदलना चाहिए।

नर्सिंग प्रोफेशन कंगना रनौत ने दिया बड़ा ब्यान
अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इस फिल्म में नर्सो का सम्मान दिखाया गया है और यह मूवी खासकर लोगों की सोच को बदलने के लिए है। 26/11 में हुए आतंकी हमले के दौरान अस्पताल के किस तरह से हिम्मत दिखाकर सबकी मदद की, कंगना की मूवी इस पर निर्धारित है।

सबसे ज्यादा सेक्सुअलाइज्ड प्रोफेशन है नर्सिंग
इसी के साथ कंगना ने कहा की लड़कियों को इस प्रोफेशन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है यह सबसे ज्यादा सेक्सुअलाइज्ड प्रोफेशन है। किसी भी हॉस्पिटल में नर्स दिन-रात मेहनत करनी है और इसके बदले न तो उन्हें सही पैसे मिलते हैं और न ही वो इज्जत जो उन्हें मिलनी चाहिए।
कंगना रनौत ने कहा कि उनकी मूवी में एक ऐसा डायलॉग है, जिसमे कुछ लोग नर्स की तरफ गलत नजरों से देखते हुए कहते हैं कि , “टाइम मिला तो दो-चार बातें भी कर लो,” जो समाज की असल सोच को दिखाता है। अस्पताल में अहम भूमिका निभाने के बाद भी उन्हें पूरा सम्मान नहीं मिल पाता।

'भारत भाग्य विधाता'
आपको बता दें कंगना की इस फिल्म में सच्ची घटना से जुड़ी एक कहानी देखने को मिलेगी जिसमें एक आतंकी हमले के दौरान किस तरह हॉस्पिटल के स्टाफ ने साहस दिखाते हुए 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी।
