Rajpal Yadav को फिर मिला बड़ा झटका, Cheque Bounce मामले में हुई 3 महीने की जेल, 7.35 करोड़ का भी लगा जुर्माना
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 03:52 PM (IST)
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case : एक बार फिर से बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ा क़ानूनी झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस कैस में उनकी सजा को बरकरार रखते हुए उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उन पर भरी आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। शुक्रवार, 10 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को क़याम रखा।

राजपाल यादव को होगी 3 महीने की जेल
इसी के साथ हाईकोर्ट के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को एक-दो नहीं बल्कि तीन महीने की सजा सुनाई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों की सजा एक साथ लागू होगी। ऐसे में राजपाल यादव को अलग-अलग सजा काटने के बजाय कुल तीन महीने का ही कारावास भुगतना होगा।
राजपाल यादव को बहुत मौके मिले
निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर राजपाल यादव की याचिका को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने ख़ारिज कर दिया है। इसी के साथ अदालत ने सजा को बरकरार रखते हुए उन्होंने यह साफ़ कहा कि राजपाल यादव को अपने वादे को पूरा करने के लिए बहुत बार मौका दिया गया। इसके बावजूद भी उन्होंने इस बात को हलके में लिया और इन अवसरों का लाभ नहीं उठाया।

7.35 करोड़ का लगा जुर्माना
अदालत ने सातों मामलों में अलग-अलग 1.05 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इस तरह कुल जुर्माने की राशि 7.35 करोड़ रुपये हो गई है। कोर्ट के मुताबिक, हर मामले में 1 करोड़ 4 लाख 75 हजार रुपये शिकायतकर्ता को और 25 हजार रुपये राज्य को दिए जाएंगे।
क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला ?
साल 2010 में एक बार राजपाल यादव ने अता पता लापता नाम की एक फिल्म बनाई थी। खबरों के मुताबिक इस मूवी के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। हालांकि, उन्होंने यह लोन काम के लिए लिया था लेकिन इसे चुका नहीं पाए। बाद में कर्जा इतना बढ़ गया कि वो 5 से 9 करोड़ तक पहुंच गया। उस कठिन समय में सोनू सूद समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके समर्थन में आगे आए थे और उन्होंने राजपाल यादव की हरसंभव मदद की थी।

