एक्ट्रेस Ishita Dutta ने पहली बार दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, फैंस ने लुटाया प्यार
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 11:13 AM (IST)
Vatsal Sheth-Ishita Dutta : टार्जन: द वंडर कार के जाने माने-एक्टर वत्सल सेठ और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने हाल ही में पहली बार अपनी बेटी का फेस रिवील किया है। दोनों बॉलीवुड के सबसे खास कपल्स में से एक हैं और 2 बच्चों के माता-पिता हैं। 10 जून 2025 को इशिता दत्ता ने बेटी को जन्म दिया था और अब वो एक साल की हो गई है। इसी ख़ुशी के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के पहली बार अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया है।

वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने सेलिब्रेट किया अपनी बेटी का बर्थडे
वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने अपनी बेटी वेदा का जम्दीन बेहद ही शानदार अंदाज में मनाया। इस खास मौके की कई खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साँझा की, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में नन्ही वेदा पीले रंग की प्यारी ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनकी दो छोटी-छोटी पोनीटेल्स
उनकी क्यूटनेस को और बढ़ा रही हैं। वही इशिता और वत्सल ने अपनी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए ब्लश ब्लू शेड के ऑउटफिट्स पहने, जिसने पूरा परिवार एक जैसा और बेहद आकर्षक लग रहा था। फोटोज में तीनों की ख़ुशी और खास बॉन्डिंग साफ़ देखने को मिल रही है।

वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने अपनी बेटी वेदा के पहले जन्मदिन की तस्वीरें साझा करते हुए एक बेहद प्यारा सन्देश भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि देखते ही देखते उनकी नन्ही परी एक साल की हो गई है। कपल ने वेदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए खास पल को फैंस के साझा किया।
