एक साल में दो बार दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Jennifer Winget, दूसरे पति संग फिर रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 05:04 PM (IST)
Jennifer Winget : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने 16 जुलाई 2026 को अपना 41 वां जन्मदिन मनाने के बाद विदेशी बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ दूसरी शादी की थी। दोनों ने यूके में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी।
अब इस शादी के करीब दो महीने बाद जेनिफर ने भारत में भी पति विलियम के साथ शादी का जश्न मनाया। कपल ने गोवा में दोबारा शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर जेनिफर पर एक बार फिर दुल्हन के लुक में नजर आईं, वहीं विलियम भी उनके साथ उनके साथ दिखाई दिए।

दूसरे पति संग दूसरी बार रचाया ब्याह
जेनिफर विंगेट एक बार फिर शादी के बंधन में बंधती नजर आईं। विलियम इस्माइल के साथ अपनी दूसरी शादी के मौके पर एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत पीच कलर का गाउन पहना था। डीप नेकलाइन वाले इस गाउन में जेनिफर का लुक काफी एलिगेंट नजर आया। उन्होंने इसके साथ डायमंड नेकलेस और छोटे से इयररिंग पहने थे।
अपने लुक को और खास बनाने के लिए जेनिफर ने सिर पर मोती और क्रिस्टल से सजा टियारा पहना था। हाथों में खूबसूरत फूलों का बुके लिए एक्ट्रेस किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं।

वहीं, विलियम इस्माइल ने ऑफ-व्हाइट शर्ट और पैंट के साथ ऑलिव ग्रीन कलर का स्टाइलिश ब्लेजर पहना था। इस आउटफिट में वह भी काफी स्मार्ट और हैंडसम नजर आए।
वायरल हो रही शादी की तस्वीरें
जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सामने आई एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को लिप किस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी रोमांटिक बॉन्डिंग साफ झलक रही है। जेनिफर भी विलियम के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं। कपल की इन खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
2014 में हुआ था जेनिफर का तलाक
आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट की पहली शादी साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सकता और करीब दो साल बाद 2014 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद जेनिफर ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए विलियम इस्माइल के साथ शादी की।

वहीं, करण सिंह ग्रोवर ने बाद में एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली। दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम देवी है।
