हर मर्द के साथ फिजिकल... इस एक्ट्रेस ने बताया रात के 3 बजे शूट हुआ बोल्ड सीन, इसके बाद खूब रोई, बहुत खराब लगा
punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 04:08 PM (IST)
OTT Actress Suhana Khan : ऑल्ट बालाजी और उल्लू ऐप के कई शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुहाना खान ने बोल्ड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकीं सुहाना को लेकर कहा जाता है कि वह अपने काम को लेकर अपनी शर्तों पर फैसले लेती हैं।
एक पॉडकास्ट में सुहाना ने अपने पहले बोल्ड शूट से जुड़ा अनुभव साझा किया। उन्होंने उस दौरान वह काफी असहज महसूस कर रही थीं। सुहाना के मुताबिक, उन्हें उस समय ठीक से समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। शूट खत्म होने के बाद उन्हें अजीब और खराब महसूस हुआ और वह रोने लगी थी।
उन्होंने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि उस वक्त उनका दिमाग बिल्कुल खाली था और उन्होंने पहले से कुछ सोच नहीं रखा था लेकिन शूट के बाद उनके मन में कुछ अजीब से फीलिंग्स आने लग गईं।
थोड़ी देर बाद सब नार्मल हो गया
एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय उनके लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल था और उन्हें काफी भारीपन महसूस हो रहा था। शूटिंग रात करीब 3 बजे चल रही थी। लोकेशन अच्छी थी और वहां मौजूद बाकी लोग भी सो चुके थे।
सुहाना ने कहा कि जब इंसान ऐसी स्थिति में अकेला होता है, भावनाएं और ज्यादा महसूस होती हैं। इसी दौरान वह रोने लगीं। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने खुद को संभाला और ठीक हो गईं। फिर उन्होंने सोचा कि अब जब वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुकी हैं तो उन्हें उन्हें परिस्थितियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना होगा।
बोल्ड इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज करना जरूरी नहीं ...
सुहाना ने बताया कि बोल्ड इंडस्ट्री में काम करने के लिए किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज करना जरुरी नहीं है। उनके मुताबिक, यहां हर कलाकार की अपनी पसंद और सीमाएं होती हैं और किसी पर कोई दवाब नहीं बनाया जाता। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान कलाकारों को लेकर कोई उन्हें जज नहीं करता और सभी प्रोफेशनल तरीके से काम करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जब एक्ट्रेस शूट के दौरान बोल्ड या इंटिमेट सीन में डायरेक्टर और कैमरा टीम के सामने काम करती हैं तो उसके बाद किसी अलग तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं रखी जानी चाहिए। सुहाना के मुताबिक, इस इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज कोई मजबूरी नहीं बल्कि हर व्यक्ति का अपना फैसला है।
हर मर्द के साथ फिजिकल नहीं हो सकती
सुहाना ने अपनी निजी सीमाओं को लेकर साफा कहा की वह किसी भी पुरुष के साथ ऑनस्क्रीन या फिजिकल होने के सहज नहीं हैं। उन्होंने बताया कि ऑनस्क्रीन रोमांटिक सीन करते समय वह अपनी उम्र के आसपास के कलाकारों के साथ काम करना पसंद करती हैं। वहीं, उनसे काफी बड़े उम्र के एक्टर्स के साथ ऐसी सीन्स करने से वह परहेज करती हैं।
सुहाना एक 15 साल की बेटी की मां भी हैं। वह अपनी बेटी के साथ एक खुशहाल और बेहतर जिंदगी बिताने का सपना देखती हैं।
