Ileana D’Cruz ने शेयर किया अपना Motherhood मोमेंट, परेशान होकर Breastfeeding को बताया सबसे अजीब समय
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 12:28 PM (IST)
Ileana D’Cruz : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस 'इलियाना डिक्रूज ने पिछले साल अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। अपने पर्सनल मोमेंट्स वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल में ही उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया जो काफी फनी भी है और परेशान करने वाला भी।
शेयर किया Breastfeeding मोमेंट
इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो जमीन पर बैठी हुई हैं और उनकी गोद में उनका छोटा बेटा है, जिसे वो दूध पीतलि हुई नजर आ रही है। इसी के साथ इस फोटो में आसपास आप देख सकते हैं, हर जगह खिलौने फैले हुए हैं। इस फोटो के ऊपर उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा हुआ है, '' हम इस समय ब्रेस्टफीडिंग वाले किस अजीब दौर से गुजर रहे हैं ? इस कैप्शन के जरिए वो ब्रेस्टफीडिंग के इस दौर को सबसे कठिन मानती हैं और एक मां बनने का बाद जिंदगी कितनी बदल जाती है।
दो बेटों की मां हैं इलियाना
इलियाना ने 2023 में माइकल डोलन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इसके बाद इसी साल ही उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया औरअब हाल ही में पिछले साल उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जब से वो मां बनी हैं, लगातार अपने लाइफ के छोटे-छोटे मोमेंट्स अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
Ileana D’Cruz का काम
पर्सनल के अलावा अगर उनके प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो Ileana D’Cruz ने 2006 में इंडस्ट्री में आकर करियर की शुरुआत की थी। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी काफी फिल्मों में भी काम किया लेकिन बर्फी', 'रुस्तम', 'मैं तेरा हीरो' और 'रेड' जैसी फिल्मों में आकर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली।
