''मेरे बच्चों से भी बढ़कर है ये '' Sunita Ahuja ने बताया बेटा-बेटी नहीं बल्कि इस खास के नाम करेंगी अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 07:08 PM (IST)

Sunita Ahuja : बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आए दिन अपने ब्यान की वजह से सुर्खियों में घिरी रहती हैं। अब फिर से उनकी एक बात से हर जगह उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं, मैं अपनी सारी प्रॉपर्टी इसके नाम करूंगी, बात यहां उनके बच्चों की नहीं हो रही है। तो चलिए जानते हैं कौन है वो खास जिसके नाम करेंगी गोविंदा की पत्नी अपनी प्रॉपर्टी -

 Sunita Ahuja

इसके नाम होगी प्रॉपर्टी ?
आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने गोद में अपने कुत्ते को उठाया है। तब वो पैप्स से कहती हुई नजर आ रही हैं कि, मैं अपनी सारी प्रॉपर्टी इसके नाम करके जाउंगी। यह मेरी बेटा और मेरे कलेजे का टुकड़ा है। अपने हमेशा देखा होगा ये ही मुझे हर जगह छोड़ने आता है। 

कुछ ऐसे थे यूजर्स के रिएक्शन
सुनीता का यह ब्यान चर्चा का विषय बन गया है। काफी लोग उनके इस फैसले को सपोर्ट कर रहे हैं। किसी एक ने कहा, मैं भी कुछ ऐसा ही करुंगी और किसी दूसरे ने कहा बहुत बढ़िया। इसी के साथ उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

 Sunita Ahuja
 
सुनीता आहूजा का वर्क फ्रंट 
इन दिनों Sunita Ahuja कुकिंग रियलिटी शो 'मां हैं न' में नजर आ रही हैं, जहां उनका मजेदार और बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो की मेजबानी Shilpa Shetty कर रही हैं और इसमें Tanya Mittal समेत कई चर्चित चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वहीं, अगर सुनीता और Govinda की निजी जिंदगी की बात करें, तो दोनों ने साल 1987 में शादी की थी। हालांकि, उन्होंने काफी समय तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था। बाद में बेटी टीना के जन्म के बाद गोविंदा ने पहली बार अपनी पत्नी को दुनिया से परिचित कराया। इसके कुछ समय बाद उनके बेटे यशवर्धन का जन्म हुआ और उनका परिवार पूरा हुआ।

 Sunita Ahuja


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News