Urmila Matondkar के Ex पति को फिर मिला प्यार, मोहसिन अख्तर के रचाई दूसरी शादी, शेयर की नक़ाह की तस्वीरें
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 12:09 PM (IST)
Urmila Matondkar EX Husband : हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन अख्तर से दुबारा से शादी कर ली है। रविवार को मोहसीन ने सोशल मीडिया पर अपनी निकाह की तस्वीरें डालकर अपनी दुल्हन का चेहरा भी दिखा दिया है।

मोहसिन अख्तर की पत्नी निधा भट्ट
Mohsin Akhtar ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दूसरी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी निधा भट्ट सफ़ेद और सुनहरे रंग के पारंपरिक शादी के जोड़े में बेहद ही सुन्दर लग रही हैं। इसी के साथ मोहसीन ने भी सफ़ेद शेरवानी पहनी हुई है, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में एक खास पल भी कैद है, जिसमें मोहसिन अपनी दुल्हन को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में दोनों निकाहनामा पर हस्ताक्षर करते हुए भी दिख रहे हैं। ये तस्वीरें अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की झलक पेश करते हैं।
इसी के साथ मोहसिन ने बहुत ही प्यारा इमोशनल नोट लिखा है- साफ़ नीयत, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल। अपनी रूह को पाक रखो, आगे बढ़ते हुए खुद को हील करो और भरोसा रखो कि अल्लाह की लिखी तकदीर हमेशा बेहतर होती है। सही समय आने पर, मेरी प्यारी पत्नी निधि, उन्होंने मुझे तुम्हारी सच्चाई का तोहफ़ा दिया और मुझ पर अपनी नेमत बरसाई।

तुमने मेरी ज़िंदगी में रोशनी भर दी है। इसलिए शुक्रिया, मेरे प्यार और मौजी, दुनिया के दूसरे कोने से मेरा ख्याल रखने के लिए तुम्हारा भी शुक्रिया। मैं जानती हूं कि यह तुम्हारा आशीर्वाद और मेरे लिए तुम्हारा प्यार ही है जो इस रूप में मुझ तक पहुंचा है। आज मुझे पता है कि तुम्हें और भी सुकून मिल रहा होगा। मैं तुम्हें इतना याद करती हूं जितना मैं सोच भी नहीं सकती, और मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। हमें अपनी दुआओं में याद रखना।

2024 में हुआ था उर्मिला और मोहसिन का तलाक
आपको बता दें कि पहले मोहसिन एक्ट्रेस उर्मिला के पति थे। शादी में अनबन होने की वजह से 2024 में दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया। 2016 में दोनों ने शादी की थी। दोनों के करीब 10 साल का अंतर था और कुछ समय बाद ही उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां शुरू हो गईं।
