बॉलिवुड के रोमांटिक कपल स्पेंड कर रहे क्वालिटी टाइम, सामने आई वीडियो
punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 12:17 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है दीपिका पादुकोण, इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की वजह से वे खूब चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें दीपिका के अवतार को फैंस ने पसंद किया। टीजर में दीपिका धांसू एक्शन करती नजर आईं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाईमलाइट में रहती हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड का यह खूबसूरत कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नज़र आ रहा है।
दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी लविंग वाइफ के साथ नज़र आएं। वीडियो की शुरुआत रणवीर सिंह के साथ ही होती है। सामने आए इस वीडियो में देखने को मिला कि दीपिका पादुकोण अपने पति के साथ मस्ती कर रही हैं और अभिनेता अपनी लविंग वाइफ से थोड़ा छेड़ भी रहे हैं। इस दौरान दोनों एक बोट में हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने दीपिका पादुकोण के लिए 'क्यूटी' भी लिखा।
बता दें कि दीपिका और रणबीर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। बीते दिनों, यह अफवाह उठी थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच अनबन शुरू हो गई है। हालांकि, यह खबरें गलत साबित हुईं। दोनो के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'सर्कस' में नजर आएंगे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अगले साल 10 फरवरी को साल 2023 में रिलीज होगी। वहीं, दीपिका 'पठान', 'जवान', 'फाइटर' में नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमलाः शराब धंधेबाजों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 11 पुलिसकर्मी घायल

Recommended News

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: सड़क दुर्घटना देखने उमड़ी भीड़ को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 5 की मौत...मची चीख पुकार

बाइडेन प्रशासन का दावा- अमेरिका के लिए भारत महत्वपूर्ण साझेदार

VIDEO: Buxar में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से Gangrape , भोजपुरी गायिका का भी रेप

DHANBAD के हाजरा अस्पताल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपत्ति समेत परिवार के 6 लोगों की मौत, CM हेमंत ने जताया दुख