देश सेवा मेरे खून में है... राजनीति में एंट्री कर सकती हैं Bhumi Pednekar, दिया बड़ा संकेत !
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 05:29 PM (IST)
Bhumi Pednekar in Politics : अपनी दमदार एक्टिंग से भूमि पेडनेकर ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। कुछ ही सालों में उनके करियर फर्श से अर्श पर पहुंच गया है। 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। इसके बाद 'शुभ मंगल सावधान' और 'सांड की आंख' में भी एक्टिंग कर लोगों का खूब दिल जीता था। हाल ही में उनके एक ब्यान से फिर से काफी सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो पॉलिटिक्स में एंट्री कर सकती हैं।

देश सेवा मेरे खून में है
एक इंटरव्यू के दौरान उनसे जब पूछा गया कि क्या वो राजनीति में एंट्री करेंगी ? इसके बाद उन्होंने कहा कि हमेशा से ही मेरे खून में देश सेवा रही है। जिस भी रूप में मुझे मौका मिलेगा, मैं देश की सेवा अवश्य करुँगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मैं मोटिवेशनल मूवीज के जरिए भी लोक सेवा करने की कोशिश कर रही हूँ, अगर मुझे आगे मौका मिला कि मैं और ज्यादा गहराई से ये काम कर पाऊं, तो क्यों नहीं?
हमेशा से ही देश की सेवा करना चाहती थी
भूमि पेडनेकर ने आगे कहा कि उनका जीवन हमेशा एक सरल सोच से प्रेरित रहा है। उनका मानना है कि वे जिस भी क्षेत्र में रहें, उनका उद्देश्य देश और समाज के लिए योगदान देना है। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने हो या निजी जीवन में किए जाने वाले काम, हर फैसले के पीछे लोगों की भलाई और देश की सेवा की भावना रहती है। भूमि के अनुसार, भविष्य में यह सेवा किसी भी रूप में सामने आए, लेकिन उनका मकसद हमेशा एक ही रहेगा—अपने देश के लिए सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देना।

भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंट
अगर भूमि के काम की बात की जाए तो आखिरी बार उन्हें क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' में देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार अब जल्द ही वो नई मूवी में दिखाई देंगी, जिसमें वो वकील का किरदार निभाएंगी।
