‘बंदर’ का पहला गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज, बॉबी देओल के डार्क रोमांस ने बढ़ाया क्रेज

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 04:47 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ का पहला गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ आखिरकार रिलीज हो चुका है। फिल्म के धमाकेदार टीज़र के बाद अब इस ट्रैक ने सोशल मीडिया पर नया बज बना दिया है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

बॉबी देओल का इंटेंस और इमोशनल अवतार
टीज़र में बॉबी देओल का वाइल्ड रेट्रो-रॉकस्टार लुक पहले ही फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर चुका था। अब गाने में उनका किरदार और भी गहराई से सामने आया है। ट्रैक में वह प्यार, जुनून और इमोशनल टूटन के बीच फंसे हुए नजर आते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डार्क रोमांटिक एनर्जी गाने को बेहद इंटेंस बना देती है।

गाने में दिखा प्यार और अराजकता का मेल
‘क्यों मज़ा आ रहा है’ सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं बल्कि फिल्म की इमोशनल दुनिया की झलक भी देता है। सॉफ्ट मेलोडी के पीछे रिश्तों की टूटन, मानसिक संघर्ष और भावनात्मक अराजकता को दिखाया गया है। विजुअल्स में फिल्म की डार्क और अनप्रेडिक्टेबल टोन साफ नजर आती है।

विषाल मिश्रा की आवाज ने जीता दिल
इस गाने को विषाल मिश्रा ने गाया और कंपोज किया है। उनकी सॉफ्ट लेकिन इमोशनल आवाज ट्रैक को अलग ही गहराई देती है। इससे पहले भी वह ‘कैसे हुआ’, ‘तुम हो तो’ और ‘दीवानियत’ जैसे गानों से लोगों का दिल जीत चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ट्रैक दिया है जो सुनते ही इमोशनली कनेक्ट कर जाता है।

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल पहली बार साथ
‘बंदर’ में पहली बार अनुराग कश्यप और बॉबी देओल साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी दमदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं।

डार्क और इंटेंस होगी फिल्म की कहानी
फिल्म फेम, स्कैंडल, डिजायर और पब्लिक डिस्ट्रक्शन की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। मेकर्स इसे एक इमोशनली इंटेंस और मॉरल रूप से डार्क सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बता रहे हैं। फिल्म का निर्माण सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज ने मिलकर किया है।

कब रिलीज होगी ‘बंदर’?
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर अभी से सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News