नानी की ''द पैराडाइज'' का नया पोस्टर रिलीज, 6 अगस्त को आएगा धमाकेदार टीजर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 02:56 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया इंटेंस पोस्टर जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पोस्टर में नानी एक विशाल काले कौवे पर खड़े नजर आ रहे हैं। लाल चमकती आंखों वाला कौवा पोस्टर को रहस्यमयी और दमदार लुक दे रहा है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, "उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख हैं।" साथ ही यह भी पुष्टि की गई कि फिल्म का ग्रैंड टीजर 6 अगस्त को रिलीज होगा।

'दसरा' के बाद फिर साथ आए नानी और श्रीकांत ओडेला
'द पैराडाइज' में नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की सफल जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'दसरा' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो अपने दमदार विजुअल्स, बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और प्रभावशाली डायलॉग्स के चलते पहले ही चर्चा में आ चुका है। वहीं फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन भी दर्शकों के बीच लगातार उत्सुकता बढ़ा रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Paradise (@theparadisemovie)

'आया शेर' ने बनाया रिकॉर्ड, 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज़
फिल्म का पहला गाना 'आया शेर' रिलीज होते ही दर्शकों की पसंद बन गया। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 20 करोड़ से अधिक व्यूज़ और 18 लाख (1.8 मिलियन) से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर भी यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के प्रमोशन में लगातार नजर आ रहा विशाल कौवा भी चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि यह नानी के किरदार का प्रतीक है और कहानी में इसकी खास भूमिका देखने को मिल सकती है।

21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं में होगी रिलीज
एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी 'द पैराडाइज' 21 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश समेत कुल आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर पेश करने की भी तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रायन रेनॉल्ड्स से इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म को प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News