अपने और मलाइका की शादी को लेकर अर्जुन ने कहा  ‘बेहद कठिन...’

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 11:52 AM (IST)

बॉलीवुड में शादियों की सीजन चल रहा है तो वहीं अब लवबर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फैंस अब मलाइका अर्जुन कपूर की शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फैंस सवाल कर रहे हैं कि आलिया और रणबीर के बाद अब मलाइका और अर्जुन कब सात फेरे लेंगे। डाइट सब्या नाम के वीडियो क्रिएटर ने मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर सवाल पूछा, जिसका जवाब अर्जुन कपूर ने दिया। वीडियो क्रिएटर ने सवाल किया कि वह मलाइका अरोड़ा से कब शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं?  

PunjabKesari

इस सवाल के जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा सब्या ‘यह सवाल को काफी कठिन हैं’। उन्होंने लिखा कि ‘जब आप अपनी पहचान का खुलासा करेंगे तब मैं शादी करूंगा’। डाइट सब्या ने इस पूरी बातचीत का स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि डाइट सब्या ने अर्जुन से सवाल किया "लगता है अर्जुन कपूर कभी शादी नहीं करेंगे। हम आपसे प्यार करते हैं...इट्स कूल।"डाइट सब्या का अर्जुन से सवाल किया- 'शादी कब?' अर्जुन कपूर ने इस सवाल के जवाब में लिखा - "बेहद कठिन सवाल"...उसके जवाब में आगे लिखा "जब आप अपनी पहचान का खुलासा करेंगे तो मैं शादी कर लूंगा..." भले ही अर्जुन ने शादी को लेकर कुछ खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्होंने मलाइका और अपने रिश्ते को एक आयाम देने की कोशिश की।
PunjabKesari

मलाइका और अर्जुन लंबे साल 2019 से एक दूसरे के साथ है। दोनों के बीच उम्र का लंबा फासदा है, लेकिन बावजूद इसके दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते हैं। अर्जुन कई बार अपनी लवबर्ड्स की तारीफ खुले आम कर चुके हैं और सोशळ मीडिया पर ट्रोल करने वालों की भी क्लास चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैसे मलाइका की उनकी लाइफ में एंट्री ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है। दोनों अक्सर वैकेंशन और डेट पर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Custom

Auto Desk

Recommended News

Related News