Allu Arjun ने विशाखापत्तनम में लॉन्च किया AAA Cinemas, 8 स्क्रीन के साथ मिलेगा वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 12:11 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने विशाखापत्तनम में अपने नए थिएटर AAA Cinemas को लॉन्च कर दिया है। तेलुगु सिनेमा के प्रमुख बाजारों में से एक विशाखापत्तनम में शुरू हुआ यह थिएटर दर्शकों को फिल्मों के साथ एक शानदार और प्रीमियम सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। AAA Cinemas के जरिए अल्लू अर्जुन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी भागीदारी को एक नए स्तर पर ले जाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यह उनके उस विजन को भी दर्शाता है, जिसमें वह दर्शकों के लिए बेहतर मनोरंजन सुविधाओं के साथ एक मजबूत एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम तैयार करना चाहते हैं।

8 स्क्रीन और 1,556 सीटों की है क्षमता
AAA Cinemas को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया गया है, ताकि दर्शकों को इमर्सिव और वर्ल्ड-क्लास व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सके। थिएटर में 8 स्क्रीन हैं और इसकी कुल सीटिंग कैपेसिटी 1,556 है। यहां भारत की पहली LED प्रोजेक्शन क्यू-लक्सन स्क्रीन और आंध्र प्रदेश की सबसे बड़ी LED सिनेमा स्क्रीन होने का दावा किया गया है, जिसका आकार 70 फीट × 30 फीट है। इसके अलावा थिएटर में Icon Star Lounge भी बनाया गया है, जहां रिक्लाइनर सीटिंग के साथ मेहमानों के लिए एक्सक्लूसिव VIP एंट्रेंस की सुविधा है। वहीं, '82 Lounge' में प्राइवेट स्क्रीनिंग और खास इवेंट्स आयोजित किए जा सकेंगे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

इंडस्ट्री में निवेश कर रहे हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस और कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह देश के प्रमुख पैन-इंडिया सुपरस्टार्स में शामिल हैं। अब वह अपने स्टारडम को सिर्फ फिल्मों तक सीमित रखने के बजाय उसी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में निवेश कर रहे हैं, जिस पर उन्हें पूरा भरोसा है। AAA Cinemas का लॉन्च इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। थिएटर के जरिए उनका लक्ष्य दर्शकों को बेहतर सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के साथ एक प्रीमियम सिनेमा अनुभव उपलब्ध कराना है।

'राका' के ऐलान के बाद फिर चर्चा में अल्लू अर्जुन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म के नए अवतार का पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हुई। उनके नए किरदार के लुक ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और दर्शक उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। AAA Cinemas के लॉन्च के साथ ही अल्लू अर्जुन ने यह भी दिखा दिया है कि वह फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ सिनेमा के पूरे एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News