Salman Khan के बाद अब ट्रोलर्स पर भड़की Smriti Irani, बोलीं- अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा भी मत बोलो, स्क्रीन के पीछे भी कोई इंसान है

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 11:38 AM (IST)

Smriti Irani on Trollers :  एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बढ़ते कल्चर और सोशल मीडिया पर बोलने की आजादी का इस्तेमाल करते समय ज़िम्मेदारी बनाए रखने की जरूरत के बारे में बात की है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अपने को-स्टार्स के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए, स्मृति ईरानी ने कहा कि सोशल मीडिया ने अपनी बात कहने के अधिकार को लोकतांत्रिक बना दिया है और लाखों लोगों को आवाज दी है, जिनकी शायद कभी कोई आवाज नहीं होती।

एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सोशल मीडिया ने अपनी बात कहने के अधिकार को लोकतांत्रिक बना दिया है। इसने लाखों लोगों को आवाज दी है, जिनकी शायद कभी कोई आवाज नहीं होती। लेकिन कहीं न कहीं, कुछ लोगों ने इस आजादी को दूसरों को चोट पहुंचाने, बेइज्जत करने और इंसान न समझने का लाइसेंस मान लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

 उन्होंने आगे कहा, "पब्लिक लाइफ में रहने वाले लोगों से अक्सर कहा जाता है कि यह सब तो होता ही है 'या तो सहो या चुप रहो। लेकिन क्या ऐसा होना चाहिए ? पब्लिक लाइफ में आने का मतलब सम्मान के अधिकार को खोना क्यों होना चाहिए ? किसी से यह उम्मीद क्यों की जानी चाहिए कि वह चुपचाप बेइज्ज़ती सहता रहे, सिर्फ़ इसलिए कि ऐसा करने वाला व्यक्ति किसी बॉट की गुमनामी की आड़ में है, किसी बिना चेहरे वाले हैंडल के पीछे छिपा है, या फिर अपने असली नाम से ऐसा करने की हिम्मत रखता है ? 

मेरा हैंडल, मेरी राय' क्रूरता के लिए कोई बहाना नहीं बन सकता।" उन्होंने आगे लिखा, "बोलने की आजादी कीमती है। इसके साथ आने वाली जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है, असहमति जताएं, बहस करें। आलोचना करें। सवाल पूछें। पब्लिक लाइफ में रहने वाले लोगों को जवाबदेह ठहराएं लेकिन निश्चित रूप से, इनमें से किसी के लिए भी हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि स्क्रीन के दूसरी तरफ भी एक इंसान है। उन्होंने कहा, "शब्द टाइप करने में कुछ ही सेकंड लग सकते हैं। उनका असर बहुत लंबे समय तक रह सकता है। दयालु बनें। इसमें ज़्यादा कुछ नहीं लगता लेकिन कभी-कभी, इसका मतलब आपकी सोच से कहीं ज़्यादा हो सकता है। 

#bepositive #benice।" इस पोस्ट में स्मृति ईरानी के साथ उनके को-स्टार्स गौरी प्रधान, रवी गुप्ता और रितु चौधरी सेठ भी शामिल थे। यह पोस्ट बॉलीवुड सुपरस्टार के उस हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड के ठीक बाद आई है, जिसमें उन्होंने खुद और कई अन्य सेलेब्रिटीज को बॉडी शेमिंग, लुक शेमिंग और एज शेमिंग का शिकार बनाने वाले ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुनाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News