अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 11:47 AM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बना ली है। फिल्म की इस उपलब्धि के साथ अल्लू अर्जुन का इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने का विजन भी एक कदम और आगे बढ़ गया है।
ग्लोबल सिनेमा पर नजर
अल्लू अर्जुन आज देश के सबसे बड़े पैन-इंडिया सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में एक अलग पहचान दिलाई है। अब ‘राका’ के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने के साथ उनके करियर में एक और बड़ा मुकाम जुड़ गया है।
खास अंदाज में मनाया जश्न
इस खास उपलब्धि का जश्न अल्लू अर्जुन ने अपने स्टाइलिश अंदाज में मनाया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह क्लासी ब्लैक बंदगला और मैचिंग ट्राउजर में नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस खास मुकाम के लिए।

एटली के साथ पहली बार बड़ा प्रोजेक्ट
‘राका’ को मशहूर डायरेक्टर एटली निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म को बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है और इसके ऐलान के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब तक फिल्म से अल्लू अर्जुन का नया अवतार सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।
आने वाले प्रोजेक्ट्स भी हैं खास
‘राका’ के अलावा अल्लू अर्जुन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह लोकेश कनगराज के साथ मच अवेटेड ‘AA23’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में आने वाले समय में अल्लू अर्जुन बड़े पर्दे पर एक के बाद एक कई बड़े सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाले हैं।
