क्या हम अपने घर के बुजुर्गों से भी ऐसे गाली-गलौज करते हैं ? PM मोदी को गाली देने पर भड़कीं एक्ट्रेस Bhumi Pednekar

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 05:30 PM (IST)

Bhumi Pednekar : हाल ही में बॉलीवुड की एक्ट्रेस भूमि ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने शुक्रवार देर रात एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में भूमि ने देश के युवाओं से एक अहम अपील की है। उन्होंने सभ्य संवाद और मर्यादित भाषा की जरुरत पर जोर देते हुए अपनी बात खुलकर रखी। 

युवाओं की अभद्र भाषा को सुनकर हुईं परेशान 
भूमि ने वीडियो के साथ लिखा कि- दुनिया अभी बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रही है और हमें मिलकर बहुत कुछ करने की ज़रूरत है। हमने जो रफ़्तार पकड़ी है, उसे कम नहीं होने देना चाहिए। अपने ग्रह को बचाने से लेकर जेंडर-बेस्ड हिंसा के ख़िलाफ़ सख़्त कानून बनाने और हर बच्चे को सम्मान के साथ सही शिक्षा दिलाने तक—हमें सबसे असरदार और फ़ायदेमंद तरीके से आगे बढ़ते रहना होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)

वीडियो में भूमि ने कहा की आज-कल कुछ वीडियो काफी दिनों से सामने आ रहे हैं, जिनमें बहुत ही शर्मनाक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा की यह हमारे समाज और युवाओं की पहचान नहीं है। भूमि के मुताबिक, जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की बात हो तो भाषा में मर्यादा और सम्मान होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस तरह हम अपने हमर के बड़े-बुजुर्गों से अपमानजनक भाषा में बात नहीं करते, उसी तरह सावर्जनिक जीवन में भी इस तरह की भाषाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

 युवाओं को दिया खास सन्देश 
भूमि ने आगे कहा की इस तरह की भाषा हमारी संस्कृति और मूल्यों का हिस्सा नहीं है। उनके अनुसार, इस घटना ने उन्हें काफी परेशान किया इसलिए उन्होंने इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखने का फैसला किया। उन्होंने कहा की किसी भी देश की तरक्की तभी संभव है, जब लोग उसकी कमियों और खूबियों पर शांत होकर विचार करें। उसी के साथ उन्होंने कहा की भारतीय संस्कृति और संस्कार हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं और हमें उनसे कभी दूर नहीं होना चाहिए। अगर संवाद की भाषा और तरीका सही नहीं होगा तो न सही सन्देश लोगों तक पहुंचेगा और न ही सकारात्मक बदलाव संभव हो पाएगा। 

भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट 
अगर भूमि के काम की बात की जाए तो उन्हें जल्द ही द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ ने देखा जाएगा। इस फिल्म में भूमि वॉरियर क्वीन बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News