राजकुमारी बनकर Cannes 2026 में पहुंची Alia Bhatt, रेड कारपेट पर ड्रीमी लुक ने जीता हर किसी का दिल
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 10:45 AM (IST)
Alia Bhatt Cannes 2026 : कान फिल्म फेस्टिवल का क्रेज थमने का नाम ही नहीं ले रहा। बड़ी-बड़ी हस्तियां इस इवेंट में शिरकत कर रही हैं।

फ़िलहाल तो कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट का जादू छाया हुआ है। एक के बाद उनका हर लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कभी डिज्नी की प्रिंसेस तो कभी संस्कारी बहू बनकर कपूर खानदान की बहू आलिया सबका दिल जीत रही हैं।
हाल ही में आलिया भट्ट ने साड़ी की लुक में धोती पहनकर पवेलियन पहुंची। इस भारतीय लुक के साथ उन्होंने सबका दिल जीत लिया। अब हाल ही में उनका चौथा लुक सबके सामने आया है।

आलिया भट्ट ने अपने चौथे लुक में कस्टम ब्लू गाउन पहनी हुई थी, उनकी इस ड्रेस में हनीकॉम्ब लेस और शैंटिली लेस की कई लेयर्स हैं।

लेस कॉलर और घेरदार स्कर्ट वाली इस खूबसूरत ड्रेस ने आलिया भट्ट के लुक को बेहद ग्लैमरस बना दिया। उनके इस शानदार आउटफिट को मशहूर अमेरिकी फैशन डिजाइनर Danielle Frankel ने डिजाइन किया है।

वर्ष 2026 के इस Cannes Festival में आलिया भट्ट का जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलिया भट्ट के पहले लुक में उन्होंने मल्टीकलर गाउन पहनकर फैन्स को इंप्रेस किया। इसी के साथ उनका पीची लुक भी काफी चर्चा में हैं। अब उनका यह नया प्रिंसेस जैसा अवतार भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोर रहा है।

