80s Photo Trend: बॉलीवुड का 1980s क्लासिक लुक फिर लौटा: जानिए क्या है वायरल Instagram ट्रेंड

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 12:57 PM (IST)

नई दिल्ली: Instagram का '80s फ़ोटो ट्रेंड एक वायरल AI पिल्टर ट्रेंड है, जिसमें यूज़र्स अपनी मॉडर्न तस्वीरों को 1980 के दशक के रेट्रो भारतीय पोर्ट्रेट (विंटेज बॉलीवुड फ़िल्म लुक या क्लासिक फैमिली एल्बम स्टाइल) में बदलते हैं। यूज़र्स ChatGPT (DALL-E 3 सिस्टम) में अपनी साफ़ फ़ोटो अपलोड करते हैं और '80s स्टाइल के लिए खास प्रॉम्प्ट देते हैं।

PunjabKesari

Instagram पर ChatGPT का '80s फ़ोटो ट्रेंड क्या है?
ChatGPT का '80s फ़ोटो ट्रेंड हमें उस दौर की याद दिलाने का एक और तरीका खोज लिया है जिसे हमने असल में कभी नहीं जिया। हाल ही में Instagram पर 80 के दशक की AI इमेज की बाढ़ आ गई है, जिसमें आम तस्वीरों को खास स्टाइल में बदलकर पुराने ज़माने जैसा और आकर्षक दिखाया जाता है। इसमें ChatGPT की मुख्य भूमिका है क्योंकि सही प्रॉम्प्ट के साथ इस्तेमाल करने पर यह पहले से मौजूद तस्वीरों को रेट्रो इमेज में बदल सकता है। 

PunjabKesari

महिलाओं को रंग-बिरंगी और शानदार साड़ियों में दिखाया जा रहा है, जिनके बाल सुंदर कर्ली और 80 के दशक के स्टाइल में ब्लो-ड्राय किए हुए हैं, साथ ही माथे पर सजावटी बैंग्स (बालों की लटें) भी हैं। वहीं दूसरी ओर, पुरुषों को ढीली शर्ट, हाई-वेस्ट पैंट, घनी मूंछों और खास स्टाइल वाले बालों में देखा जा सकता है।

PunjabKesari
 
कैसे बनाएं '80s फ़ोटो ट्रेंड?

इमेज बनाने के लिए आपको फ़ोटो एडिटिंग में किसी खास जानकारी की ज़रूरत नहीं है। अपनी शानदार तस्वीरें बनाने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं:

Prompt 1: “Convert this photograph into a stunning 1980s Indian movie portrait. Retain the person’s identifiable facial characteristics and natural skin colour. Include voluminous, soft curled hairstyles, a bright outfit, eye-catching earrings, warm studio lighting, rich colours, and the soft grain of an old film photo. Make the outcome appear realistic and classy."

Prompt 2: "Envision this image as a fashionable Indian portrait of the 1980s. Keep the individual’s face and complexion the same. Choose a relaxed, dressed shirt and high-waisted pants, as well as tidy hair and an old-fashioned watch. Apply warm lighting, slightly muted colours, and real film grain."

AI के इन Prompt से आप भी अपनी '80s फ़ोटो बना सकेत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News