69 की उम्र में जिंदगी से जंग लड़ रही ये दिग्गज एक्ट्रेस, लिवर तक पहुंचा Stage 4 Cancer...सोशल मीडिया पर शेयर की Health Update

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 06:23 PM (IST)

Nafisa Ali Health Update : दिग्गज एक्ट्रेस नफीसा अली ने हाल ही में अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके ओवेरियन और पेरिटोनियल कैंसर बढ़ गया है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उनके इलाज का प्रोटोकॉल बदल दिया है। 

Nafisa Ali Health Update

कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वे स्टेज 4 ओवेरियन कैंसर से जूझ रही हैं और तीसरी बार रेमिशन में गई थीं। रविवार को 69 वर्षीय अभिनेत्री ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर मुस्कुराती हुई नजर आईं और उनके हाथ में IV ड्रिप बैग भी दिखाई दे रहा था। 

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट 
नफीसा ने लिखा कि- मेरे इलाज का तरीका बदल गया है और अब मुझे 'टारगेटेड थेरेपी' दी जा रही है, मैं हिम्मत से इसका सामना कर रही हूं। हमेशा मेरा हौसला बढ़ाने और मुझे सपोर्ट करने के लिए आपका धन्यवाद। PET/CT रिपोर्ट से पता चलता है कि ओवेरियन/पेरिटोनियल कैंसर बढ़ गया है और लिवर की सतह पर कैंसर के नए जमाव (deposits) देखे गए हैं।

Nafisa Ali Health Update

परेशान हुए फैंस 
नफीसा की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके जल्द स्वस्थ  होने की दुआई की। फैशन डिज़ाइनर फराह खान अली ने भी कमेंट कर नफीसा का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नफीसा एक मजबूत और बहादुर महिला हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस मुश्किल दौर से भी जीतकर निकलेंगी। उन्होंने नफीसा के लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं भी भेजीं। 

 2018 में दी थी कैंसर की जानकारी 
 नफीसा अली ने 2018 में अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें स्टेज 3  पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर है। इसके बाद से वह गोवा में रहकर अपना इलाज करवा रही हैं। वहीं, इस साल जुलाई में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कैंसर के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया था कि इस बीमारी ने उनकी जिंदगी को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा था कि कैंसर न सिर्फ परिवारों को भावनात्मक रूप से तोड़ देता है बल्कि आर्थिक  स्थिति पर भी गहरा असर डालता है। नफीसा के मुताबिक, यह उनकी जिंदगी का सबसे कठिन और डरावना दौर है, क्योंकि अब उनकी सबसे बड़ी लड़ाई अपनी जिंदगी को बचाने की है।

Nafisa Ali Health Update


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News