आंसू असली या नकली ? बादशाह से तलाक के बाद Bigg Boss पहुंची ईशा रिखी, Salman Khan ने दी आगे बढ़ने की सलाह

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 01:59 PM (IST)

Isha Rikhi :  सलमान  खान के होस्ट किए जाने वाले रियलटी शो बिग बॉस 20 का ग्रैंड  प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ। इस सीजन में 16 सेलिब्रिटीज ने घर में कदम रखा, जिनमें रैपर बादशाह की पूर्व पत्नी ईशा रिखी भी शामिल हैं। हाल ही में तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में आईं ईशा बिग बॉस के मंच पर अपनी बात रखते हुए अचानक भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान सलमान खान ने उनके आंसुओं को लेकर सवाल किया और उनसे बातचीत की। 

Isha Rikhi  in Bigg Boss 20

ईशा के आंसू असली या नकली ?
जैसे ही ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 के मंच पर कदम रखा और सलमान खान से मुलाकात की, वह बहुत भावुक हो गईं। उनकी आंखों में आंसू देखकर सलमान ने उनसे पूछा कि ये आंसू सच में आए हैं या सिर्फ दिखावे के लिए हैं। ईशा ने साफ़ किया की उनके आंसू बिल्कुल वास्तविक थे। इसके बाद सलमान ने उन्हें हिम्मत देते हुए समझाया कि ब्रेकअप जिंदगी का हिस्सा है और उन्हें अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। 

Isha Rikhi  in Bigg Boss 20

घर की पर्सनल बातें बिग बॉस के घर में शेयर न करें 
सलमान खान ने ईशा रिखी से उनकी शादी और निजी जिंदगी को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने जानना चाहा कि क्या ईशा शो के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी या तलाक के बारे में चर्चा करेंगी। इस पर ईशा ने स्पष्ट किया कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। सलमान ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि निजी मामलों को निजी रखना बेहतर है। उन्होंने ईशा को अतीत को पीछे छोड़कर अपनी मौजूदा जिंदगी और बिग बॉस के सफर पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी उन्हें भावनात्मक रूप से परेशान करने का अधिकार नहीं है। 

Isha Rikhi  in Bigg Boss 20
 
शादी के पांच महीने बाद ही ईशा ने बादशाह से लिया तलाक 
मार्च 2026 में ईशा रिखी और बादशाह ने गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद अगस्त में दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया और इंस्टाग्राम के जरिए तलाक की जानकारी शेयर की। दोनों ने  आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News