Aishwarya Rai नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस के दीवाने थे Abhishek Bachchan, पूछा था ये सवाल- क्या मैं आपके साथ सो जाऊं ?

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 11:56 AM (IST)

Abhishek Bachchan : एक्टर अभिषेक बच्चन ने एक बार बताया था कि बॉलीवुड में उनका पहला प्यार पुराने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान थीं। साजिद खान और रितेश देशमुख के चैट शो 'यारों की बारात' में बात करते हुए, अभिषेक ने फिल्म 'महान' की शूटिंग के दौरान जीनत अमान के साथ हुए एक मजेदार किस्से का जिक्र  किया।

Abhishek Bachchan First Love

'धूम' फिल्म के एक्टर ने याद करते हुए कहा, "वह मेरा पहला प्यार थीं। हम काठमांडू में 'महान' की शूटिंग कर रहे थे। एक शाम, हम एक रेस्टोरेंट में साथ खाना खा रहे थे।"

डिनर के बाद, जब जीनत अमान जाने वाली थीं, तो छोटे अभिषेक ने उनसे पूछा, "आप कहां जा रही हैं?", जिस पर जीनत ने जवाब दिया, "मैं अपने कमरे में जा रही हूं।

Abhishek Bachchan First Love

जब अभिषेक ने पूछा कि वह अपने कमरे में क्यों जा रही हैं, तो ज़ीनत ने कहा कि वह सोने जा रही हैं।

यह सुनकर, अभिषेक - जो उस समय छोटे थे और अकेले सोने के आदी नहीं थे- ने पूछा, "आप अकेले सोती हैं ? जीनत अमान ने कहा, "हां, मैं अकेले सोती हूँ।

अभिषेक ने मासूमियत से पूछा, "क्या मैं आकर आपके साथ सो जाऊं ?

 'महान' की बात करें तो, इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को एस. रामनाथन ने डायरेक्ट किया था। सत्यनारायण और सूर्यनारायण द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने ट्रिपल रोल निभाया था। उनके साथ वहीदा रहमान, परवीन बाबी, अशोक कुमार, अमजद खान, कादर खान, अरुणा ईरानी, ​​सुजीत कुमार और शक्ति कपूर जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएँ निभाई थीं। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आर.डी. बर्मन ने 'महान' का म्यूजिक दिया था। यह फिल्म 1978 की कन्नड़ फिल्म 'शंकर गुरु' का ऑफिशियल रीमेक थी।

Abhishek Bachchan First Love

जीनत अमान का करियर
जीनत अमान के करियर की बात करें तो, उन्होंने 1970 में 'द इविल विदिन' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। एक साल बाद, उन्होंने 'हंगामा' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद 'हलचल' में काम किया।हालांकि, उन्हें असली पहचान देव आनंद के साथ आई फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा (1971)' से मिली। इसके  बाद 'यादों की बारात' (1973), 'रोटी कपड़ा और मकान' (1974), 'अजनबी' (1974), 'डॉन' (1978), 'सत्यम शिवम सुंदरम' (1978), 'द ग्रेट गैम्बलर' (1979) और 'कुरबानी' (1980) जैसी यादगार हिट फ़िल्में आईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News