“लोग मेरी हाइट का मजाक उड़ाते रहे…मंगेतर ने कहा- ‘मैं ये सब नहीं झेल सकती’- बिग बॉस फेम Abdu Rozik ने बताया क्यों टूटी उनकी सगाई
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 02:10 PM (IST)
Abdu Rozik : बिग बॉस से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अब्दू रोजिक इन दिनों क़ाफी चर्चा में हैं। पिछले साल ही उनकी शादी होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश उनका रिश्ता टूट गया। हाल ही में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

लोगों ने की दखलअंदाजी ने तोड़ दिया रिश्ता
एक इंटरव्यू के दौरान Abdu Rozik ने बताया कि उनका रिश्ता टूटने की वजह लोगों का बेवजह दखलंदाजी करना था। इसी वजह से हमेशा से ही मैंने अपने होने वाली बीवी को छुपाकर रखा लेकिन पता नहीं कैसे लोगों ने उनका नंबर निकलवा लिया और उनको फ़ोन करके तंग करने लगे। इतना ही नहीं लोग उन्हें मैसेज कर के मेरी छोटी हाइट का मजाक उड़ाते थे। कई लोग तो मेरी मंगतेर को बहुत ताने देते थे की कोई इतने छोटे इंसान से कैसे शादी कर सकता है। इतना सब सुनने के बाद वो बिल्कुल टूट गईं और अंत में उन्होंने मुझसे माफ़ी मांगते हुए कहा कि अब मैं और नहीं सहन कर सकती।

बिना किसी लड़ाई-झगड़े के और आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए। हालाँकि दोनों के बीच किसी तरह का कोई गिला शिकवा नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले भी 2024 में उनकी शादी होने वाली थी और वो भी टूट गई।
23 साल की छोटी उम्र में ही अब्दू रोजिक ने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। अब्दू रोजिक ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी और रिकेट्स जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी लंबाई केवल 3 फीट 9 इंच है। हालांकि हाइट को लेकर उन्हें कई बार ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपने गानों और सोशल मीडिया कंटेंट के दम पर अब्दू ने लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीता है। इसके अलावा हाल ही में वह टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी नजर आए थे।

