न बैंड-बाजा, न बारात ! तीसरी बार दूल्हा बनने को तैयार Aamir Khan, Gauri Sprat संग सादगी से घर पर ही करेंगे शादी

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 02:30 PM (IST)

Aamir Khan Third Marriage : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। पिछले वर्ष अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने गौरी स्प्रैट संग रिश्ते को दुनिया के सामने उजागर किया था। इसके बाद हर इवेंट्स पर दोनों के साथ में देखा गया। हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी का एलान किया था। 

Aamir Khan Third Marriage

इस खबर को सुनते ही उनके फैंस इस बात को लेकर काफी उत्तेजित हैं कि वो अपनी शादी किस तरह से करेंगे। अब हाल ही में आमिर खान ने खुद बताया कि वो बहुत ही तरीके से गौरी संग विवाह करना चाहते हैं। उनके अनुसार उनकी शादी में बहुत ही खास और कम लोगों को बुलाया जाएगा।  

बहुत ही सिंपल तरीके से Aamir Khan करेंगे तीसरी शादी 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपनी शादी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो अपनी शादी को बहुत ही निजी रखना चाहते हैं और वो बहुत ज्यादा ग्रैंड शादी न करते हुए दोनों बस रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। 

Aamir Khan Third Marriage

अपनी शादी को लेकर बोले आमिर खान ?
अपनी तीसरी शादी को लेकर आमिर खान ने हाल ही में खुलकर बात की। अभिनेता ने बताया कि वह और गौरी स्प्रैट बेहद सादगी के साथ विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं। आमिर के मुताबिक, उनकी शादी रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ खास करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों इस खास मौके को निजी और सरल रखना चाहते हैं। यही वजह है कि शादी में किसी तरह का भव्य आयोजन, बैंड-बाजा या बड़ा जश्न देखने को नहीं मिलेगा। जानकारी के अनुसार, विवाह समारोह घर पर ही आयोजित किया जाएगा और फिलहाल किसी बड़े रिसेप्शन या ग्रैंड सेलिब्रेशन की योजना नहीं बनाई गई है।

Aamir Khan Third Marriage

5 जुलाई को करेंगे शादी 
खबरों के मुताबिक आमिर खान और गौरी 5 जुलाई को शादी करेंगे। इसी के साथ आपको बता दें कि आमिर खान की होने वाली बीवी आमिर खान से कम से कम 14 साल छोटी हैं। वहीं दूसरी तरफ यदि आमिर खान की बात करें तो उनकी दो शादी हो चुकी हैं और काफी समय तक साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News