‘लुका छुपी’ की 7वीं सालगिरह: कार्तिक आर्यन और ग्वालियर की खास यादें
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 03:52 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लुका छुपी' को रिलीज़ हुए 7 साल पूरे हो चुके हैं और इसी के साथ ग्वालियर शेड्यूल से जुड़ी कई यादें एक बार फिर ताज़ा हो गई हैं। ग्वालियर में बड़े पैमाने पर शूट हुई इस फिल्म ने उन खास पलों को फिर से ताज़ा कर दिया है, जब कार्तिक के उभरते स्टारडम की कहानी उनकी जड़ों तक पहुंच रही थी। अपने शहर में कार्तिक सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि गर्व से 'ग्वालियर का बेटा' कहलाते हैं।
गौरतलब है कि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद जब कार्तिक शूटिंग के लिए वापस ग्वालियर पहुंचे थे, तो पूरा शहर जश्न में डूब गया था। हालांकि सेट से आई थ्रोबैक तस्वीरों में ये बात साफ तौर पर देखी जा सकती है कि किस तरह बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने और उनका स्वागत करने पहुंचे थे। साथ ही जगह-जगह लगे पोस्टर और होर्डिंग्स इस बात का सबूत थे कि ग्वालियर को अपने इस बेटे पर कितना गर्व है, जिसने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है।

फिलहाल 7 साल बाद भी 'लुका छुपी' सिर्फ अपनी कामयाबी के लिए नहीं, बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं के लिए भी याद की जाती है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन की उस यात्रा की याद दिलाती है, जहां 'ग्वालियर का बेटा' अपनी जड़ों और अपने शहर से आज भी उतनी ही मजबूती से जुड़ा है, जितना पहले था। यही वजह है कि इस फ़िल्म की यह 7वीं सालगिरह कार्तिक के फैंस और ग्वालियर वासियों के लिए एक भावुक घटना बन चुकी है।
