Ravi Dubey ने क्यों छुपाया रामायण का रोल ? पत्नी Sargun Mehta के सामने आई दिलचस्प कहानी

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 04:14 PM (IST)

Mumbai : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस टीजर ने न केवल रणबीर कपूर के राम अवतार से पर्दा उठाया है बल्कि लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे Ravi Dubey की भी धुंधली सी झलक दिखाई है। इस बीच, रवि दुबे की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री Sargun Mehta का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

काम को लेकर सीक्रेट एजेंट हैं रवि दुबे
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बात करते हुए सरगुन ने बताया कि उनके और रवि के बीच काम को लेकर एक अनोखा नियम है। उन्होंने साझा किया कि वे घर पर प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स पर चर्चा नहीं करते।  हमें एक-दूसरे को अपने काम के बारे में बताने की इजाजत नहीं है। मुझे तब तक पता नहीं चलता कि रवि क्या कर रहे हैं, जब तक कि वह खबर सार्वजनिक न हो जाए।

Ravi Dubey

जब सरगुन को बाहर वालों से पता चली खबर
सरगुन ने बताया कि उन्हें रवि के रामायण का हिस्सा होने की खबर किसी बाहरी व्यक्ति से मिली। उन्होंने कहा जब किसी ने उन्हें बधाई दी, तो उन्होंने यह कहकर रोक दिया कि उन्हें सुनने की इजाजत नहीं है। जब भी सरगुन रवि से पूछतीं कि वह कहां जा रहे हैं, तो रवि सिर्फ "काम पर जा रहा हूं" कहकर निकल जाते थे। आखिरकार जब उन्हें पता चला कि रवि इतनी बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, तो वह दंग रह गईं।

टीजर की खास बातें और स्टार कास्ट
रिलीज हुए टीजर में रणबीर कपूर 'राम' के शांत और ओजस्वी रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं, टीजर के अंत में रावण' के रूप में यश की मौजूदगी ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट:
राम: रणबीर कपूर
सीता: साई पल्लवी
हनुमान: सनी देओल
लक्ष्मण: रवि दुबे
रावण: यश

Ravi Dubey

कब होगी रिलीज ?
नितेश तिवारी की यह महागाथा दो हिस्सों में दर्शकों के सामने आएगी:

रामायण - पार्ट 1: दिवाली 2026

रामायण - पार्ट 2: दिवाली 2027 (संभावित)

यह देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर राम और लक्ष्मण की यह नई जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में कितनी सफल रहती है।

Ravi Dubey


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News