कार्तिक आर्यन की लग्ज़री कार और बाइक कलेक्शन देखकर आप भी कहेंगे ''वाह''

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 04:08 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कार्तिक आर्यन का ऑटोमोबाइल्स के प्रति प्यार उनके ऑन-स्क्रीन करिश्मे जितना ही आकर्षक है। यही वजह है कि एक सच्चे कार और बाइक प्रेमी के रूप में, उन्होंने एक शानदार कलेक्शन तैयार किया है, जो न सिर्फ उनकी बॉलीवुड में सफलता को दर्शाता है, बल्कि लग्ज़री इंजीनियरिंग, स्पीड और स्टाइल के प्रति उनकी गहरी समझ को भी दिखाता है। फिलहाल अपने इस शानदार कलेक्शन में उन्होंने 'मर्सिडीज़ बेंज़ वी क्लास' कार को शामिल किया है, जिसकी कीमत लगभग ₹1.4 करोड़ है।

गौरतलब है कि इससे पहले उनके कार कलेक्शन में 'मैकलारेन जीटी' और 'लैम्बोर्गिनी उरुस' जैसी हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियां हैं, जो कार्तिक के पावर और प्रिसीजन के प्रति जुनून को बखूबी दर्शाती हैं। इन शानदार कारों के अलावा उनके कलेक्शन में 'रेंज रोवर', 'बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज़' और मिनी कूपर एस कन्वर्टिबल' जैसी गाड़ियां भी शामिल हैं। ये चुनाव कार्तिक की वर्सेटिलिटी को दिखाते हैं, जहां रोज़मर्रा की सुविधा के साथ लग्ज़री और पर्सनैलिटी का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है।

हालांकि कारों के साथ-साथ, कार्तिक का जुनून प्रीमियम मोटरसाइकिल्स तक भी फैला हुआ है। उनके बाइक कलेक्शन में 'डुकाटी स्क्रैम्ब्लर 1100', 'रॉयल एनफील्ड हंटर 350' और 'रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350' जैसी दमदार बाइक्स शामिल हैं। ये मोटरसाइकिल्स स्पोर्टी परफॉर्मेंस के साथ क्लासिक डिज़ाइन और मज़बूती का बेहतरीन मेल पेश करती हैं।

कुल मिलाकर, कार्तिक आर्यन  का यह कलेक्शन सिर्फ सेलिब्रिटी लग्ज़री का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे स्टार की पहचान है, जो सच में ऑटोमोबाइल्स के प्रति अपने जुनून को जीता है। एक्सॉटिक सुपरकार्स, लग्ज़री एसयूवी और स्टाइलिश बाइक्स से भरा उनका गैराज यह साबित करता है कि वह हर सफर का पूरा आनंद लेते हैं, फिर चाहे वह चार पहियों पर हो या दो पर।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News