Nia Sharma का Bold अंदाज ! MTV Splitsvilla सेट से वायरल हुआ नया लुक
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 01:23 PM (IST)
Mumbai : टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार Nia Sharma एक बार फिर अपनी बेबाक फैशन चॉइस को लेकर सुर्खियों में हैं। साथ ही, उन्होंने डेटिंग रियलिटी शो MTV Splitsvilla के सेट से अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

Nia Sharma का बेबाक caption
निया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में मज़ेदार अंदाज़ में लिखा कि उन्हें बस अपने आउटफिट्स और अपने RTGS की ही फिक्र रहती है, बाकी चीज़ों से उन्हें ज्यादा मतलब नहीं है। उनके इस बयान को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में निया शर्मा ने एक नींबू-पीले रंग की शीयर मिनी ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस की खासियत इसका ड्रेप्ड स्टाइल और उस पर किए गए मोतियों के काम हैं। एक कंधे पर बड़े से फूल का डिजाइन और पीछे की ओर लहराता हुआ लंबा केप उनके लुक को किसी परी या जलपरी जैसा बना रहा है।

निया ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सिर पर मैचिंग रंग का एक बंदना बांधा है, जो उनके आउटफिट में एक 'बोहो-चिक' टच जोड़ रहा है। साथ ही, उन्होंने भारी झुमके और चमकीले फुटवियर पहने हैं, जो उनके ग्लैम कोशेंट को और बढ़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
हमेशा की तरह, निया के इस साहसी लुक ने इंटरनेट को दो हिस्सों में बांट दिया है। जहां उनके फैंस उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं कुछ यूजर्स उनके इस आउटफिट को थोड़ा अजी भी बता रहे हैं। हालांकि, निया शर्मा को इन बातों से कभी फर्क नहीं पड़ता। वे हमेशा से वही पहनती आई हैं जिसमें वे सहज महसूस करती हैं।

