TMKOC की दयाबेन के घर दुखद खबर, इस खास सदस्य ने दुनिया को कहा अलविदा
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 12:36 PM (IST)
Mumbai : मनोरंजन जगत से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के अनुभवी कलाकार भीम वकानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से परिवार में गहरा शोक है, वहीं उनकी बेटी और टीवी की मशहूर अभिनेत्री Disha Vakani के लिए यह बेहद कठिन समय है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली दिशा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
फैंस ने जताया दुख
भीम वकानी के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। फैंस लगातार दिशा को हिम्मत दे रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि, उनके निधन की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
थिएटर से फिल्मों तक का सफर
भीम वकानी ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी, जहां उन्होंने सालों तक काम करते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा और कई फिल्मों में छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाए।
वह Lagaan में Aamir Khan के साथ नजर आए थे। इसके अलावा Swades में Shah Rukh Khan और Lajja में Madhuri Dixit के साथ भी उन्होंने काम किया।
‘तारक मेहता…’ में भी बिखेरा था जलवा
दिलचस्प बात यह है कि भीम वकानी अपनी बेटी के लोकप्रिय शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का भी हिस्सा रह चुके थे। उन्होंने एक एपिसोड में ‘मावजी छेड़ा’ का किरदार निभाया था, जिसमें उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया।
अब कैसी है दिशा वकानी की जिंदगी ?
दिशा वकानी पिछले कुछ वर्षों से अभिनय से दूर हैं। मां बनने के बाद उन्होंने अपने परिवार को प्राथमिकता दी और लाइमलाइट से दूरी बना ली। आज वह दो बच्चों की मां हैं और अपना अधिकांश समय परिवार के साथ बिताती हैं।
इंडस्ट्री और फैंस का साथ
भले ही दिशा लंबे समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं, लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें दयाबेन के रूप में याद करते हैं। उनके पिता के निधन की खबर ने सभी को भावुक कर दिया है। इस मुश्किल घड़ी में फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके साथ खड़े हैं और उन्हें संबल दे रहे हैं।
