इंटरनेट पर छाया यह लड़का, इसकी बॉडी के हैं लाखों दिवाने
punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2015 - 12:18 PM (IST)

लंदन: इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में रहने वाला एक शख्स इन दिनों अपनी बॉडी को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। 33 साल का मार्टिन फोर्ड टीनेज में 70 किलो का था, लेकिन अब वह बॉडी बिल्डिंग कर करके 146 कीलो का हो गया है। उसके इंस्टाग्राम पर 81,000 फॉलोअर्स हो चुके हैं युवक फिल्मों में काम करने की कोशिश कर रहा है।
वह हर घंटे खाता है और एक बच्चे का पिता भी है। मार्टिन की लंबाई 6 फीट 7 इंच है। पहली बार उसने बॉडी बिल्डिंग करना तब शुरू किया जब क्रिकेट खेलते हुए घायल हो गया था। इसी के बाद उसने जिम जाना शुरू किया।
युवक की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके एक पैर से इतना दबाव बनाया जा सकता है जितना एक कार के वजन से। मार्टिन हर महीने सिर्फ अपने खाने पर 1,00,000 रुपए खर्च करता है। उसने कहा कि 19 साल की उम्र में क्रिकेट खेलते हुए जब वह घायल हुआ तो उसे फिजिकली और मेंटली तौर से काफी चोट पहुंची। घायल होने के बाद वह डिप्रेशन में चला गया था।