नेपाल में दस लाख की करंसी सहित भारतीय नागरिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 03:36 PM (IST)

Kathmandu: नेपाल में रविवार को 23 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को बिना किसी दस्तावेज के दस लाख नेपाली रुपए ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

इसने बताया कि बिहार के मोतिहारी का निवासी राज कुमार ठाकुर भारतीय नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी उसे नेपाल के रौतहट जिले के मौलापुर नगर पालिका में रोका गया। पुलिस ने बताया कि नियमित जांच के दौरान पुलिस ने उसके पास से दस लाख नेपाली रुपए बरामद किए। पुलिस ने बताया कि उसे हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News