यह है दुुनिया का सबसे गंदा इंसान, 60 साल से नहीं नहाया (Watch pics)

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2016 - 05:45 PM (IST)

लंदन: चाहे कितनी भी सर्दी हो या कैसा भी मौसम हो हर इंसान को नहाए बिना नहीं रह सकता, वहीं इस दुनिया में एक ऐसा शख्स भी जिसें पानी से ही इतनी नफरत है कि पिछले 60 साल से नहाया ही नहीं। पिछले 60 सालों से नहीं नहाने वाला यह शख्स 80 वर्षीय अमो हाजी है जो दक्षिणी इरान के फार्स प्रांत के दजगाह गांव में रहता है।  इतना ही नहीं, खाने में भी ये शख्स फ्रेश फूड की जगह सड़े-गले मांस को तवज्जो देता है। हालांकि, इस कारण से उन्हें दुनिया के सबसे डर्टिएस्ट इंसान के नाम से भी जाना जाता है। 
 
सड़े-गले मांस खाकर जिंदा है हाजी 
हाजी द्वारा पानी से नफरत करने और नहीं नहाने की ही नहीं बल्कि उसके बारे में एक और बात है जो किसी को भी आश्चर्य में डाल सकती है। वो ये है इन्हें ताजा खाना भी पसंद नहीं। यह शख्स सड़े-गले पॉक्र्यूपाइन (साही) का मांस खाकर जिंदा है और रोज 5 लीटर पानी पीता है।
हाजी की अनोखी जिंदगी के अजीब कारनामों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता बल्कि उनके दूसरे शौक भी चौंकाने वाले हैं। उन्हें जानवरों के मल को पाइप में डालकर फूंकने का जबरदस्त शौक है जो आज भी चल रहा है।
 
बाल बढ़ जाने पर उन्हें जला देता है 
पिछले 60 सालों नहीं नहाने वाला ये इंसान अपने बाल बढ़ जाने पर कभी भी उनकी कटिंग नहीं करवाता बल्कि उन्हें जला देता है। हालांकि, हाजी युवावस्था में ऐसा नहीं था। वह तब साफ-सफाई से रहा करते थे। कहा जाता है कि जिंदगी में आई कुछ भावनात्मक परेशानियों के बाद उन्होंने अपने जीने का तरीका बदल दिया। आज वह अपनी इस गंदगी से भरी जिंदगी में काफी खुश है। हाजी के बारे में गांव वालों का कहना है कि वो निडर तथ आजाद है, उसके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। 
 
ऐसा सच आया सामने
दरअसल, नहीं नहाने के पीछे 81 साल के हाजी का अपना तर्क है कि उन्होंने अपने जीने का तरीका बदल लिया। दरअसल, हाजी को लगता है कि अगर वह नहाएंगे तो बीमार पड़ जाएंगे। इसलिए उन्होंने ऐसी जिंदगी को चुना, जिसमें गंदगी के अलावा कुछ नहीं है। आपको बता दें कि हाजी दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं और उन्हें पानी से काफी नफरत है। वहीं, आराम करने के लिए भी वह सबसे बदबूदार और गंदगी वाली जगह ढूंढते हैं ।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News