इन सपनों का रहस्य नहीं जानते होंगे आप

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 02:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हर व्यक्ति दिन-रात बहुत ही मेहनत करता है। काम से थका इंसान जब घर वापिस आता है तो उसे यही उम्मीद होती है कि उसे रात को अच्छी नींद आएगी। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रात को सपने आने के कारण व्यक्ति की नींद खराब होती है और वहीं अगर सपने बुरे हो तो इंसान की रातों की नींद खराब हो जाती है, इसके बाद से उसका सारा दिन भी बुरा ही व्यतीत होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जो सपने आपको रात में आते हैं उनके पीछे का क्या रहस्य है।  
PunjabKesari
कौआ
सपने में कौआ दिखे तो वे अशुभ फलदायी होता है। यह बुरे समय के करीब होने का संकेत माना जाता है।

यात्रा
खुद को यात्रा करते हुए देखना अच्छा नहीं माना जाता है। जिस रात में सपना आए उसके अगले दिन यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

मुंडन करवाना
सपने में अगर मुंडन करवाते हुए भी खुद को देखें तो यह परिवार में किसी की मृत्यु का संकेत माना जाता है।
PunjabKesari
सूखे फूलों की माला
सपने में कोई स्त्री आकर सूखे फूलों की माला पहनाए तो यह बड़ा ही अशुभ शगुन माना जाता है। 

सफेद वस्त्र
अगर कोई स्त्री सपने में खुद को सफेद वस्त्र में और बिखरे बालों में देखती हैं तो यह वियोग का संकेत माना जाता है। ऐसे सपने के बाद जीवन में सचेत होकर चलना चाहिए।
PunjabKesari
टूटी मूर्ति
सपने में देवी देवता की टूटी मूर्ति का दिखना अपशगुन माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News