नमक गिरना अशुभ क्यों माना जाता है? जानें वास्तु और पुरानी मान्यताओं का रहस्य

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 04:03 PM (IST)

Why Salt Spilling Is Unlucky : भारतीय संस्कृति में रोजाना की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली छोटी-मोटी चीजों के पीछे वास्तु शास्त्र और कई  पौराणिक मान्याएं छिपी हुई है। इन्हीं में से एक रसोई  या फर्श पर नमक का गिरना। अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों के मुंह से आम ही  सुनने को मिलता है कि जमीन पर नमक मत गिरना, अपशकुन होता है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि यह नमक के गिरने पर यह शब्द क्यों बोलता जाता है। तो आइए जानते हैं कि नमक गिरने को लेकर वास्तु शास्त्र और लोक मान्यताओं में क्या बाते बताई गई हैं। 

Why Salt Spilling Is Unlucky

ज्योतिषीय एवं वास्तु कारण
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है। नमक का सफेद रंग और नमकीन स्वाद इन  दोनों ग्रहों की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। माना जाता है कि नमक का बार-बार जमीन पर गिरने से कुंडली और शुक्र कमजोर होते हैं और घर में मानसिक अशांति और धन की हानि हो सकती है। साथ ही  परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर मतभेद, गुस्सा और क्लेश बढ़ने की संभावना रहती है।

Why Salt Spilling Is Unlucky

वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण
प्राचीन काल में नमक बनाना और उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी कठिन और खर्चीला काम था। नमक को एक मूल्यवान वस्तु माना जाता था, इसलिए इसे नुकसान से बचाने के लिए सतर्कता बरती जाती थी जो समय के साथ एक नियम बन गई। फर्श पर गिरे नमक में नमी के कारण चिपचिपाहट हो जाती है और इसे साफ करना मुश्किल होता है।

Why Salt Spilling Is Unlucky

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News