भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है योग : ओम बिरला

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 02:43 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
* लालकिले पर उत्सव
नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लालकिला पर आयोजित योग उत्सव के दौरान कहा कि योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी को बधाई देने के साथ ही योग को पूरी दुनिया में ले जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देता हूं। उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योग उत्सव का आयोजन करता है क्योंकि यह 75 दिनों के बाद आयोजित होने वाले अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए तैयारी की शुरूआत का प्रतीक है।

PunjabKesari, Ministry of Culture, Yoga Guru, Punjab Kesari

इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री, विदेशी गणमान्य व्यक्तियों, योग गुरुओं, वरिष्ठ अधिकारियों व स्वयंसेवकों ने लालकिला पर सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के तौर पर अभ्यास किया। मालूम हो कि हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।  इस दौरान केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, सर्बानंद सोनोवाल,  भूपेंद्र यादव, विदेश तथा संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी केंद्रीय राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह, रामेश्वर तेली राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर उपस्थित थे। इसके अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों सहित स्वीडन, हंगरी, वियतनाम, मेडागास्कर, त्रिनिदाद और टोबैगो, वेनेजुएला, टोगो, पेरू, किर्गिस्तान और जिम्बाब्वे सहित कई देशों के दूतावासों और उच्चायोगों के अधिकारियों ने योग उत्सव में भाग लिया।PunjabKesari, Ministry of Culture, Yoga Guru, Punjab Kesari

कई गुरुओं ने भी किया योग
इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती और महाबोधि अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र, लेह-लद्दाख के संस्थापक भिक्खु संघसेना जैसे योग गुरुओं ने भी कार्यक्रम के दौरान अपने विचार साझा किए। इस दौरान मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. ईश्वर वी. बसवरद्दी के नेतृत्व में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा योग के सामान्य तौर-तरीकों का एक लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें 3000 से अधिक योग साधकों ने लाल किले पर योग के सामान्य तौर-तरीकों का प्रदर्शन किया।

PunjabKesari, Ministry of Culture, Yoga Guru, Punjab Kesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News