वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी न रखें ये डेकोर आइटम्स, वरना सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 03:20 PM (IST)

Aesthatic home decor vastu : क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी घर में रखी सजावट की चीज़ें आपके जीवन में, आपकी रोज़ की जिंदगी में परेशानियां पैदा कर सकती है। सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे, लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे डेकोर आइटम्स का उल्लेख मिलता है जिन्हें घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि ये वस्तुएं देखने में आकर्षक जरूर होती हैं, लेकिन इनसे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और धीरे-धीरे वास्तु दोष बढ़ने लगते हैं। आजकल लोग अपने घर को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह की सजावटी चीजें खरीदते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में ऐसी वस्तुएं घर में आ जाती हैं जिन्हें वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इन वस्तुओं के कारण आर्थिक परेशानियां, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और कार्यों में रुकावट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर में रखने से बचना चाहिए।

Aesthatic home decor vastu

जानवरों से जुड़ी चीजें
कुछ लोगों को घर में जानवारों से बनी हुई चीज़ें रखना पसंद होता है या शौंक होता है। जैसे की खाल, दांत या फिर सिंघ आदि। लेकिन आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार  ऐसी चीज़ों को घर में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। इसे बेहद ही अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसीा वस्तुओं को घर में रखने से नकारात्मकता तो आती है लेकिन साथ ही साथ घर में हिंसन ऊर्जा, अशांति और शोक पैदा करता है। ऐसे में यदि घर में कोई ऐसी वस्तु है तो उसे आज ही घर से बाहर कर दें।

खाली कलश या खाली घड़ा
वास्तु के अनुसार, कभी भी अपने घर में खाली कलश या खाली घड़ा लंबे समय तक सजावट के रूप में रखना कुछ मान्यताओं में शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि खाली पात्र अभाव और कमी का प्रतीक हो सकते हैं। इसलिए यदि कलश रखें तो उसमें जल, फूल या कुछ शुभ सामग्री अवश्य रखें।

Aesthatic home decor vastu

डूबते हुए जहाज या नाव की तस्वीरें 
वास्तु के अनुसार डूबते हुए जहाज या नाव की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। दरअसल, आजकल कई लोग अपने ड्रॉइंग रूम या ऑफिस में समुद्र से जुड़ी पेंटिंग्स और शोपीस लगाना पसंद करते हैं। लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार डूबते हुए जहाज, तूफान में फंसी नाव या अशांत समुद्र की तस्वीरें घर में नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है कि ये संघर्ष, अस्थिरता और आर्थिक नुकसान का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसी तस्वीरें व्यक्ति के जीवन में बार-बार रुकावटें और असफलता का कारण बन सकती हैं।

घर में टूटे हुए शोपीस या दरार वाली सजावटी वस्तुएं
घर में टूटे हुए शोपीस या दरार वाली सजावटी वस्तुएं भी रखना अच्छा नहीं माना जाता है। आजकल लोग ऐसी चीज़ों को एस्थेटिक मानत हैं लेकिन वास्तु के अनुसार इन्हें सही नहीं माना जाता। इसके अलावा कई लोग भावनात्मक लगाव के कारण टूटी हुई मूर्तियां, फटी हुई पेंटिंग्स या क्षतिग्रस्त सजावटी सामान घर में संभालकर रखते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं और प्रगति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। 

Aesthatic home decor vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News