आखिर क्यों नहीं होती ब्रह्मा जी की पूजा ?

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 01:21 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में ऐसे बहुत से देवी-देवता हैं जिनकी लोग पूजा-अर्चना करते हैं। ब्रह्मा, विष्णु और महेश को त्रिदेवों के रूप में जाना जाता है। ब्रह्मा जी को संसार के रचियता माना गया है, तो वहीं भगवान विष्णु को पालनहार और भोलेनाथ को संहारक माना गया है। इस संसार भगवान विष्णु और शिव के बहुत से मंदिर देखने को मिलते हैं। लेकिन ब्रह्मा जी के मंदिर पूरे संसार में केवल 3 ही हैं। कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर जिसने इस संसार की रचना की उसके केवल 3 मंदिर ही क्यों ? अगर आप लोग भी इसके बारे में अंजान हैं तो चलिए देर न करते हुए हम आपको इसके पीछे की पौराणिक कथा के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे। 
PunjabKesari, kundli tv, Brahma dev image
पुराणों के अनुसार एक बार ब्रह्मा जी ने पृथ्वी की भलाई के लिए यज्ञ का विचार किया और यज्ञ की  जगह का चुनाव करने के लिए उन्होंने अपने एक कमल को पृथ्वी लोक भेजा और जिस स्थान पर वह कमल गिरा उसी जगह को यज्ञ के लिए चुना गया। किवदिंतियों के अनुसार जिस जगह वो कमल गिरा उसी जगह पर ब्रह्मा जी का मंदिर बना दिया गया और ये स्थान राजस्थान का पुष्कर शहर, जहां उस पुष्प का एक अंश गिरने से तालाब का निर्माण भी हुआ था। उसके बाद ब्रह्मा जी यज्ञ करने के लिए ब्रह्मा जी पुष्कर पहुंचे, लेकिन उनकी पत्नी सावित्री ठीक समय पर नहीं पहुंचीं। पूजा का शुभ मुहूर्त बीतता जा रहा था। सभी देवी-देवता यज्ञ स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन सावित्री का कुछ पता नहीं था। कहते हैं कि जब शुभ मुहूर्त निकलने लगा तब कोई उपाय न देखकर ब्रह्मा जी ने नंदिनी गाय के मुख से गायत्री को प्रकट किया और उनसे विवाह कर अपना यज्ञ पूरा किया।
PunjabKesari, kundli tv, havan pujan
कुछ समय बाद सावित्री यज्ञ स्थल पर पहुंचीं तो वहां ब्रह्मा जी के बगल में किसी और स्त्री को बैठे देख वो क्रोधित हो गईं। गुस्से में उन्होंने ब्रह्मा जी को श्राप दे दिया और कहा कि जाओ इस पृथ्वी लोक में तुम्हारी कहीं पूजा नहीं होगी। हालांकि बाद में जब उनका गुस्सा शांत हुआ और देवताओं ने उनसे श्राप वापस लेने की प्रार्थना की तो उन्होंने कहा कि धरती पर सिर्फ पुष्कर में ही ब्रह्मा जी की पूजा होगी। इसके अलावा जो कोई भी आपका दूसरा मंदिर बनाएगा, उसका विनाश हो जाएगा।
PunjabKesari, kundli tv, Brahma dev image
ये एक पेड़ बदल सकता है आपकी पूरी ज़िंदगी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News