Sawan 2019ः क्यों किया जाता है सावन के महीने में व्रत ?

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 04:03 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
17 जुलाई दिन बुधवार से सावन का पवित्र माह शुरू हो रहा है। इस पावन मास में भगवान शिव की आराधना की जाती है। सावन महीने में पड़ने वाले हर सोमवार का अपना ही अलग एक महत्व है और इसके साथ ही इस दौरान व्रत किया जाता है। इस बार केवल इस महीने में 4 सोमवार ही पड़ रहे हैं। वैसे अगर देखा जाे तो पूरे महीने की भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है, लेकिन सोमवार का महत्व अलग होता है। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति पूरे महीने भगवान की पूजा नहीं कर सकते तो हर सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा करके उनकी कृपा पा सकते हैं। लेकिन क्या किसी ने सोचा है कि व्रत क्यों किया जाता है?
PunjabKesari, kundli tv, sawan 2019, savan 2019, savan, सावन, lord shiva
पति के सुखद भविष्य के लिए
सावन महीने में सुहागिन महिलाएं सोमवार के दिन अपने पति के लंबी आयु और सौभाग्य के लिए व्रत करती हैं जब कि कुंआरी कन्या मनवांछित वर के लिए व्रत करती हैं। भगवान शिव को खुश करने के लिए इस महीने में लघुरुद्र, महारुद्र, अतिरुद्र पाठ करना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv, sawan 2019, savan 2019, savan, सावन, lord shiva
शिव महापुराण का पाठ 
कहते हैं कि सावन महीने में शिव महापुराण का पाठ करना और सुनना दोनों शुभ होता है। कहा जाता है कि शिवपुराण का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके अलावे सोमवार के दिन वस्त्र और अन्न दान करें। 
PunjabKesari, kundli tv, sawan 2019, savan 2019, savan, सावन, lord shiva
सूर्यास्त के बाद शिवलिंग पूजन 
सावन महीने में सूर्यास्त के बाद शिवलिंग के पास दीपक जलाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें और इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Related News