Tarot Card Rashifal (20th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से संपर्क बनाना बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ हसीन पल व्यतीत करेंगे। अधिक काम होने की वजह से सिर दर्द हो सकता है।  

वृष - आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम की वजह से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र पढ़ाई में आ रही समस्या को हल करने के लिए गुरुजनों की मदद लेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सेहत उत्तम रहेगी।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से बातचीत करेंगे। पिता की सेहत में सुधार होता हुआ दिखाई देगा।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। बिजनेस में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।  इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जा सकते हैं।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों को अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। माता-पिता से परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।

तुला- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से मकान या वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। जीवनसाथी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। ऑफिस में बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों का दिन उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर जाएंगे।

धनु- ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी खोई हुई कोई चीज वापिस मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के छात्र पढ़ाई को लेकर बिजी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। माइग्रेन की तकलीफ हो सकती है।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बदलाव करने की योजना बनाएंगे। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें।    

मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त के घर जाने का प्लान बनाएंगे। भाई को नौकरी के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News