Weekly Tarot Horoscope (24th May-30th March): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 09:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ बदलाव आने वाला है। अगर कोई रुका हुआ कार्य था तो वो पूरा हो जाएगा। बात करें सेहत की तो उसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। युवाओं के लिए समय थोड़ा चुनौतियों से भरा रहेगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें नौकरी मिलने की सम्भावना है। सप्ताह के अंत में मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। धन के लिहाज से समय ठीक रहेगा। 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक-

वृष- इस वीक आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। अगर कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ये समय ठीक-ठाक रहेगा। युवाओं के मन में जो परेशानी चल रही थी वो दूर हो जाएगी। छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। 
उपाय- हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

मिथुन- मिथुन राशि के जातक जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके अधिकारी उनसे काफी खुश रहने वाले हैं। जो भी काम करेंगे उसमें आपको तारीफ सुनने को मिलेगी। वीक के अंत में परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। युवा वर्ग सूझ-बुझ से अपने करियर में अपना नाम कमाएंगे। जो लोग सिंगल हैं उनकी शादी पक्की होने की सम्भावना है। किसी भी असफलता से उबरने के लिए समाधान ढूंढ लेंगे।
उपाय-  शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 3

कर्क- कर्क राशि के जातक इस वीक व्यापार शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए की गई यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगी। वीक के मध्य में आपके विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के युवाओं के जीवन में जो परेशानी चल रही थी वो दूर हो जाएगी। अगर मन किसी बात को लेकर परेशान था तो उसमें भी सुधार देखने को मिल सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है।
उपाय- श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 6

सिंह- सिंह राशि के जातक इस वीक जो भी काम मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उसमें सफलता देखने को मिलेगी।  वैवाहिक रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इस राशि की महिलाएं घर और बाहर के काम में काफी बिजी रहेंगे। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। 
उपाय- माता-सेवा की सेवा करें। 
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा-  दक्षिण 
शुभ अंक- 2

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता बेहद ही शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। सेहत की दृष्टि से ये सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। जिस भी निवेश करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। दोस्तों के साथ बैठकर अपने सुख-दुःख बाटेंगे। पार्टनर के साथ नजदीकियां दिन ब दिन बढ़ेंगी। मानसिक परेशानी से भी छुटकारा मिल जाएगा। 
उपाय- श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें। 
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 8

तुला- तुला राशि वालों आज आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रह सकता है। जो लोग बैंक में नौकरी कर रहे हैं उनके लिए समय थोड़ा परेशानी से भरा रहेगा। संतान से जुड़ी समस्याएं आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं। सामाजिक कामों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। धन के लिहाज से समय बहुत ही बेहतरीन रहेगा। मन भी काफी खुश रहेगा। 
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।  
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 6

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज आपके विचार कार्यक्षेत्र में सबको काफी प्रभावित करेंगे। व्यापार से जुड़ा कार्य कोई जल्दबाजी में न करें। धन का आगमन तो होगा लेकिन साथ में खर्चा बढ़ने की भी सम्भावना है। पारिवारिक समस्याओं से निजात पाने के लिए किसी अनुभवी की मदद लेंगे। किसी छोटी-मोटी बात की वजह से पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। जंक फ़ूड से थोड़ा परहेज रखें। 
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें। 
शुभ रंग- ऑरेंज 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 1

धनु- धनु राशि के जातकों का अगर कोई कोर्ट केस चल रहा था वो वहां पर भी निजात देखने को मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी भी तरह का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतें। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए कोई नया कदम उठाएंगे। सेहत भी सही रहेगी। 
उपाय-  श्रीयंत्र की पूजा करें। 
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

मकर- मकर राशि के जातक अगर किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे तो वहां पर भी सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में अपनी सैलरी की वजह से परेशान रहेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। युवा वर्ग अपने करियर के क्षेत्र में बढ़िया नाम कमाएंगे। बिजनेस के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं। 
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 6

कुंभ- कुम्भ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। कोई नया कारोबार शुरू करने के लिए जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। बेवजह के वाद-विवादों से दूरी बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। दोस्तों के साथ चल रही अन-बन समाप्त होगी। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  जीवनसाथी से आपको कोई तोहफा मिल सकता है। 
उपाय- श्री लक्ष्मी-नारायण भगवान की पूजा करें। 
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

मीन- मीन राशि के जातक कोई नया कारोबार शुरू करने के लिए लोन का सहारा लेंगे। युवा वर्ग करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें।  जोखिम भरे निवेश से बचें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे। घरेलू समस्याओं को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। घर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। 
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 5


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News